Railway Recruitment 2025: बिना लिखित परीक्षा रेलवे में सरकारी नौकरी करने का मौका, जानें कब से कर सकते हैं अप्लाई

Railway Recruitment 2025: RRC ने ईस्टर्न रेलवे के कई पदों पर वैकेंसी के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के माध्यम से ईस्टर्न रेलवे के विभिन्न मंडलों में 3,115 अपरेंटिस पदों पर भर्ती की जाएगी। इच्छुक उम्मीदवार 14 अगस्त 2025 से इसके आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं

अपडेटेड Aug 01, 2025 पर 6:52 PM
Story continues below Advertisement
आवेदन करने की आखिरी डेट 13 सितंबर 2025 है

Railway Recruitment 2025: रेलवे में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। रेलवे रिक्रूटमेंट सेल (RRC) ने ईस्टर्न रेलवे के कई पदों पर वैकेंसी के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के माध्यम से ईस्टर्न रेलवे के विभिन्न मंडलों में 3,115 अपरेंटिस पदों पर भर्ती की जाएगी। इस भर्ती की खास बात ये है कि इसमें उम्मीदवार का सेलेक्शन मेरिट के आधार पर होगा। इस एग्जाम में छात्रों से कोई लिखित एग्जाम नहीं लिया जाएगा।

इच्छुक उम्मीदवार 14 अगस्त 2025 से इसके आधिकारिक वेबसाइट www.rrcer.org. पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी डेट 13 सितंबर 2025 है। 31 जुलाई को जारी नोटिफिकेशन में योग्यता, चयन प्रक्रिया और आवेदन से जुड़ी जरूरी जानकारी दी गई है।

नहीं होगी लिखित परीक्षा


इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन मेरिट के आधार पर होगा। उम्मीदवारों की कक्षा 10 के अंकों और आईटीआई ट्रेड सर्टिफिकेट के आधार पर एक केंद्रीकृत मेरिट लिस्ट बनाई जाएगी। इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों को कोई भी लिखित एग्जाम और इंटरव्यू नहीं लिया जाएगा। अधिकारियों ने उम्मीदवारों को फॉर्म भरते समय पूरी सावधानी बरतने की सलाह दी है, क्योंकि सबमिट करने के बाद कोई बदलाव नहीं किया जा सकेगा।

क्या है फॉर्म भरने की योग्यता

ईस्टर्न रेलवे की ये भर्ती अपरेंटिस अधिनियम, 1961 के तहत विभिन्न ट्रेडों में ट्रेनिंग के लिए है। इसके लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कम से कम 50% अंकों के साथ 10वीं पास होना चाहिए और एनसीवीटी/एससीवीटी से संबंधित ट्रेड में राष्ट्रीय ट्रेड प्रमाणपत्र होना जरूरी है। इस भर्ती के लिए आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इसकी नोटिफिकेशन पढ़ने की सलाह दी गई है।

कितना लगेगा आवेदन शुल्क

भर्ती में शामिल होने वाले उम्मीदवार की उम्र नोटिफिकेशन में बताई गई कट-ऑफ तिथि तक कम से कम 15 साल और अधिकतम 24 साल होनी चाहिए। जन्म तिथि के लिए मैट्रिकुलेशन सर्टिफिकेट या सरकार द्वारा मान्य जन्म प्रमाण पत्र ही मान्य होगा। उम्मीदवारों को आवेदन के लिए ₹100 शुल्क ऑनलाइन डेबिट/क्रेडिट कार्ड या इंटरनेट बैंकिंग से जमा करना होगा। हालांकि, महिला उम्मीदवारों, एससी/एसटी वर्ग के अभ्यर्थियों और दिव्यांग (PwBD) आवेदकों को इस शुल्क से छूट दी गई है।

Sarkari Naukri 2025: बिहार में सरकारी नौकरी की भरमार! 2,747 पदों पर निकली वैकेंसी, तुरंत करें अप्लाई

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।