Get App

RBI Assistant Recruitment 2026: 650 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी, 8 मार्च तक कर सकते हैं आवेदन

RBI Assistant Recruitment 2026: रिजर्व बैंक में असिस्टेंट के 650 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर 8 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आइए जानें इन पदों के लिए जरूरी योग्यता और आवेदन शुल्क

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 16, 2026 पर 3:57 PM
RBI Assistant Recruitment 2026: 650 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी, 8 मार्च तक कर सकते हैं आवेदन
इन पदों पर भर्ती के लिए पूरे देश में विभिन्न केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की जाएगी।

RBI Assistant Recruitment 2026: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने असिस्टेंट - पैनल ईयर 2025 के पदों पर भर्ती के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया है। देश के केंद्रीय बैंक ने 650 पदों पर भर्ती के लिए घोषणा की गई है। इन पदों पर भर्ती के लिए पूरे देश में विभिन्न केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की जाएगी। इच्छु और योग्य उम्मीदवार आरबीआई की आधिकारिक वेबसाइट www.rbi.org.in के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। किसी और तरीके से एप्लीकेशन स्वीकार नहीं किए जाएगे।

जरूरी तारीखें

आवेदन जमा करने की शुरुआत : 16 फरवरी, 2026 से 8 मार्च, 2026

आवेदन शुल्क का भुगतान (ऑनलाइन): 16 फरवरी, 2026 से 8 मार्च, 2026

ऑनलाइन प्री परीक्षा (अपेक्षित): 11 अप्रैल, 2026

ऑनलाइन मुख्य परीक्षा (टेंटेटिव): 7 जून, 2026

आरबीआई ने स्पष्ट किया है कि जरूरत पड़ने पर वो परीक्षा की तारीख बदल सकता है। इसका अधिकार उसके पास।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें