RRB Group D answer key 2026: जल्द जारी होगी आसंर की, आधिकारिक वेबसाइट से इस तरह करें डाउनलोड

RRB Group D answer key 2026: आरआरबी ग्रुप डी की परीक्षा देने वाले उम्मीदवारों के लिए आंसर की जल्द जारी की जाएगी। परीक्षा दे चुके उम्मीदवार इसे आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकेंगे। आइए जानें इसे डाउनलोड करने के लिए उन्हें क्या करना होगा

अपडेटेड Feb 16, 2026 पर 12:33 PM
Story continues below Advertisement
आधकारिक रूप से परीक्षा के सभी चरण 10 फरवरी, 2026 को खत्म हो गए थे।

RRB Group D answer key 2026: आरआरबी ग्रुप डी की परीक्षा देने वाले उम्मीदवार आंसर की जारी होने का इंतजार कर रहे हैं। इनके लिए रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) की ओर से बड़ा अपडेट है। उम्मीद की जा रही है कि आरआरबी ग्रुप डी की आंसर की 2026 जल्द जारी करेगा, क्योंकि अब कंप्यूटर-बेस्ड टेस्ट (CBT) भी खत्म हो गया है। आधकारिक रूप से परीक्षा के सभी चरण 10 फरवरी, 2026 को खत्म हो गए थे, और उम्मीदवार अब चयन प्रक्रिया में अगले अपडेट का इंतजार कर रहे हैं।

हालांकि बोर्ड ने अभी उत्तर कुंजी जारी होने की सही तारीख का खुलासा नहीं किया है। लेकिन पिछले ट्रेंड्स के आधार पर प्रोविजनल आंसर की फरवरी के आखिर तक जारी होने की उम्मीद है। आमतौर पर, आंसर की आखिरी परीक्षा होने के कुछ हफ्तों के अंदर जारी हो जाती है।

लंबे शेड्यूल में हुई परीक्षा

आरआरबी ग्रुप डी सीबीटी परीक्षा 27 नवंबर, 2025 से 10 फरवरी, 2026 तक लंबे समय तक हुई है। यह परीक्षा मौजूदा रिक्रूटमेंट साइकिल के तहत 32,438 लेवल 1 वैकेंसी भरने के लिए हुआ था। बड़ी संख्या में परीक्षार्थियों को संभालने के लिए परीक्षा अलग-अलग रीजन में कई फेज में आयोजित की गई थी। इसलिए आंसर की सभी शिफ्ट पूरी होने के बाद ही जारी की जा रही है।

प्रोविजनल आंसर की का रोल


  • अपने उत्तर का आधिकारिक रिस्पॉन्स से मिलान करें
  • मार्किंग स्कीम का इस्तेमाल करके अपने संभावित स्कोर का अंदाजा लगाएं

अगर कोई उत्तर गलत मिले तो आपत्ति जताएं

ऑब्जेक्शन विंडो बंद होने के बाद, आरआरबी सभी आपत्तियों की समीक्षा करता है और फिर एक फाइनल आंसर की जारी करता है। इस फाइनल वर्जन के आधार पर रिजल्ट तैयार किया जाता है।

यहां देखें आरआरबी ग्रुप डी आंसर की

आरआरबी ग्रुप डी की रिस्पॉन्स शीट जारी होने के बाद ऑफिशियल RRB DigiLMS पोर्टल पर उपलब्ध होगी। कैंडिडेट्स अपने रजिस्ट्रेशन नंबर, पासवर्ड या जन्म तिथि का इस्तेमाल करके लॉग इन करना होगा। लॉग इन करने के बाद, वे अपनी प्रोविजनल आंसर की और रिस्पॉन्स शीट देख और डाउनलोड कर पाएंगे। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे फाइनल रिजल्ट घोषित होने तक आंसर की की एक कॉपी अपने पास रखें।

आंसर की कैसे डाउनलोड करें

  • ऑफिशियल RRB DigiLMS वेबसाइट पर जाएं।
  • “RRB ग्रुप D आंसर की 2026” के लिंक पर क्लिक करें।
  • अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि/पासवर्ड का इस्तेमाल करके लॉग इन करें।
  • स्क्रीन पर प्रोविजनल आंसर की और रिस्पॉन्स शीट देखें।
  • डॉक्यूमेंट को भविष्य के लिए डाउनलोड करके सेव कर लें।

आगे क्या होगा?

आपत्तियां देखने के बाद, आरआरबी फाइनल आंसर की जारी करेगा और CBT रिजल्ट घोषित करेगा। चयनित उम्मीदवारों आधिकारिक नोटिफिकेशन में बताई गई चयन प्रक्रिया के अगले चरण में जाएंगे।

RRB NTPC Exam Date 2026: आरआरबी NTPC ग्रेजुएट लेवल की एग्जाज डेट हुई जारी, जानें किस दिन से शुरू होगा एग्जाम

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।