RBI Grade A and B recruitment 2026: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) में नौकरी के इच्छुक युवाओं के लिए ये सुनहरा मौका है। देश के केंद्रीय बैंक ने ग्रेड A और ग्रेड B के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 6 फरवरी, 2026 से शुरू हो गई है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट rbi.org.in पर 26 फरवरी, 2026 शाम 6 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत लीगल ऑफिसर, मैनेजर (टेक्निकल) और असिस्टेंट मैनेजर सहित विभिन्न स्पेशलिस्ट के कुल 21 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इन पदों पर चयन ऑनलाइन परीक्षा और इंटरव्यू में उम्मीदवार प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले विस्तृत नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ें ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि वे सभी पात्रता शर्तों को पूरा करते हैं।
