NIMHANS Recruitment 2026: नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मेंटल हेल्थ एंड न्यूरो साइंसेज (NIMHANS) ने चिकित्सा और प्रशासनिक सेवा के क्षेत्र में युवाओं के लिए बड़ अवसर पेश किया है। संस्थान ने ग्रुप बी और ग्रुप सी के पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इसके तहत संस्थान ने जूनियर सेक्रेटेरिएट असिस्टेंट, स्टेनोग्राफर, लाइब्रेरी असिस्टेंट, टेक्नीशियन और अन्य कई पदों के लिए आवेदन मांगे हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 4 मार्च, 2026 तक ऑफिशियल वेबसाइट www.nimhans.ac.in के जरिए आवेदन कर सकते हैं। ध्यान रहे, डेडलाइन के बाद कोई भी आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।
इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कई अलग-अलग पदों और श्रेणियों में नियुक्तियां की जाएंगी। इनमें मुख्य रूप से नर्सिंग ऑफिसर, जूनियर सेक्रेटेरियल असिस्टेंट (JSA), तकनीशियन, और अन्य पैरामेडिकल स्टाफ के पद शामिल हैं। संस्थान ने स्पष्ट किया है कि ये पद अलग-अलग विभागों की जरूरतों को पूरा करने के लिए भरे जा रहे हैं।
शैक्षिक योग्यता और उम्र सीमा
इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुछ पदों के लिए छात्रों का 12वीं पास होना जरूरी है। अन्य पदों के लिए, उनके पास संबंधित क्षेत्र में डिप्लोमा, आईटीआई सर्टिफिकेट, ग्रेजुएशन डिग्री या टेक्निकल योग्यता होनी चाहिए। हर पद के लिए आयु सीमा अलग-अलग है। इन पदों पर भर्ती के लिए इच्छुक उम्मीदवार विस्तृत नोटिफिकेशन ध्यान से देखें।
देश के इस प्रतिष्ठित संस्थान में चयन लिखित परीक्षा के जरिए होगा। वहीं, कुछ पदों के लिए, नौकरी की प्रकृति के आधार पर स्किल टेस्ट भी लिया जा सकता है। शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल जांच के लिए बुलाया जाएगा।
जनरल, ओबीसी और ईडब्लूएस श्रेणी के लिए आवेदन शुल्क 885 रुपये है। जबकि एससी और एसटी उम्मीदवारों को 590 रुपये देने होंगे। बेंचमार्क विकलांग व्यक्तियों को फीस देने से छूट दी गई है।