UP PCS Mains Exam 2024: 2024 की मुख्य परीक्षा में सफल 2719 कैंडिडेट अब करेंगे इंटरव्यू की तैयारी, जानें कैसे देखें अपना नाम

UP PCS Mains Exam 2024: यूपी पीसीएस की मुख्य परीक्ष 2024 के नतीजे जारी किए जा चुके हैं। इसमें 2719 कैंडिडेट सफल घोषित किए गए हैं। ये उम्मीदवार अब इंटरव्यू के अगले राउंड की तैयारी करेंगे। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से 947 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी

अपडेटेड Feb 05, 2026 पर 1:11 PM
Story continues below Advertisement
इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए 24 प्रकार के 947 पदों पर नियुक्ति की जाएगी।

UP PCS Mains Exam 2024: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीसीएस) की सम्मिलित राज्य/प्रवर (पीसीएस) अधीनस्थ सेवा परीक्षा-2024 में शामिल उम्मीदवारों का इंतजार खत्म करते हुए नतीजे जारी कर दिए गए हैं। यूपी पीसीएस मुख्य परीक्षा 2024 के रिजल्ट बुधवार को देर रात आयोग की आधिकरीक वेबसाइट https://uppsc.up.nic.in पर जारी किए गए। इसमें 2719 अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए हैं। ये सभी उम्मीदवार अब अगले राउंड इंटरव्यू के लिए तैयारी करेंगे। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए 24 प्रकार के 947 पदों पर नियुक्ति की जाएगी।

यूपी पीसीएस भर्ती के लिए मुख्य परीक्षा 26 जून से 2 जुलाई 2025 में के बीच लखनऊ और प्रयागराज के विभिन्न केंद्रों में आयोजित की गई थी। मुख्य परीक्षा में 13776 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। यूपीपीएससी के सचिव अशोक कुमार ने बताया कि परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों के प्राप्तांक, कट ऑफ अंक आदि की सूचनाएं पीसीएस परीक्षा का अंतिम चयन परिणाम घोषित होने के बाद जारी की जाएंगी।

अंतिम नतीजों के साथ ही जारी होंगे इन पदों के रिजल्ट

यूपी पीसीएस मुख्य परीक्षा 2024 में एक प्रकार के 60 पद हैं, जिन पर चयन केवल लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाना है। हालांकि, इस पद पर चयनित उम्मीदवारों के नाम भी अंतिम चयन परिणाम के साथ घोषित किया जाएगा। बाकी 887 पदों पर चयन लिखित परीक्षा एवं साक्षात्कार के आधार पर किया जाना है।

इन पदों के लिए सफल घोषित किए गए 2719 अभ्यर्थियों को अगले चरण यानी इंटरव्यू में शामिल होंगे। साक्षात्कार की तारीख और अन्य जानकारी के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें। आयोग अलग से इनके लिए सूचना जारी करेगा।

रिजल्ट ऐसे करें डाउनलोड


  • UPPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर "परिणाम" सेक्शन पर क्लिक करें।
  • परिणाम पीडीएफ फाइल स्क्रीन पर दिखाई देगी।
  • फाइल डाउनलोड करें और अपना रोल नंबर देखें।
  • भविष्य में संदर्भ के लिए एक प्रति अपने पास सुरक्षित रख लें।

UPSC CSE Notification 2026 OUT: सिविल सेवा के 933 पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी, लास्ट डेट, योग्यता और नए बदलाव के बारे में यहां जानें

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।