UPSC CSE Notification 2026 OUT: सिविल सेवा के 933 पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी, लास्ट डेट, योग्यता और नए बदलाव के बारे में यहां जानें

UPSC CSE Notification 2026 OUT: यूपीएससी ने सिविल सेवा परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। ये अधिसूचना 933 पदों के लिए जारी की गई है। आइए जानें इस पदों पर भर्ती की लास्ट डेट क्या है, आवेदन के लिए क्या योग्यता है और इस बार क्या नए बदलाव हुए हैं

अपडेटेड Feb 04, 2026 पर 6:43 PM
सीएसई 2026 की प्री परीक्षा 24 मई, 2026 को होगी।

UPSC CSE Notification 2026 OUT: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2026 के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दी है। ये अधिसूचना 933 प्रशासनिक पदों पर भर्ती के लिए जारी की गई है। साथ ही, इस भर्ती प्रक्रिया में हिस्सा लेने के लिए आवेदन भी आज से शुरू हो गए हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार यूपीएससी के आधिकारिक पोर्टल पर इस अधिसूचना को देख सकते हैं। अधिसूचना जारी होने के साथ ही इंडियन एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विसेज(IAS), इंडियन फॉरेन सर्विसेज (IFS) और इंडियन पुलिस सर्विसेज (IPS) सहित देश के शीर्ष पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू हो गई है। सीएसई 2026 परीक्षा में हिस्स लेने के लिए 24 फरवरी की डेडलाइन से पहले ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन पूरा कर लें। सीएसई 2026 की प्री परीक्षा 24 मई, 2026 को होगी, जो इस भर्ती प्रक्रिया की पहली परीक्षा है।

यूपीएससी सीएसई 2026 के लिए महत्वपूर्ण तारीखें

नोटिफिकेशन जारी होने की तारीख : 4 फरवरी, 2026

ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तारीख : 4 फरवरी, 2026

ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तारीख : 24 फरवरी, 2026 (शाम 6:00 बजे तक)

प्रारंभिक परीक्षा की तारीख : 24 मई, 2026


कहां कितने पद खाली?

आयोग ने सीएसई के माध्यम से 933 पदों पर भर्ती की घोषणा की है। इसमें बेंचमार्क विकलांगता वाले व्यक्तियों (PwBD) श्रेणियों के लिए आरक्षित 33 रिक्तियां शामिल हैं, जो इस प्रकार हैं :

दृष्टिहीनता और कम दृष्टि : 7 रिक्तियां

बधिर और सुनने में कठिनाई : 11 रिक्तियां

लोकोमोटर विकलांगता : 8 रिक्तियां (सेरेब्रल पाल्सी, कुष्ठ रोग से ठीक हुए, बौनापन, एसिड अटैक पीड़ित, मस्कुलर डिस्ट्रॉफी सहित)

बहु-विकलांगता : 7 रिक्तियां

संबंधित कैडर नियंत्रण प्राधिकरणों से पुष्टि के बाद अंतिम रिक्तियों की संख्या में संशोधन किया जा सकता है। अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC), और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के लिए सरकारी मानदंडों के अनुसार आरक्षण लागू होंगे।

इन राज्यों के लिए जरूरी नहीं भारतीय भाषा पेपर A

एक और बड़े अपडेट में, संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सूचित किया है कि अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड और सिक्किम राज्यों के उम्मीदवारों के लिए भारतीय भाषा पर पेपर A अनिवार्य नहीं है। यह जानकारी केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी और पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), और प्रधानमंत्री कार्यालय, कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन, परमाणु ऊर्जा और अंतरिक्ष राज्य मंत्री, डॉ. जितेंद्र सिंह ने आज, 4 फरवरी, 2026 को लोकसभा में एक लिखित जवाब में दी।

सीएसई परीक्षा के लिए आवेदन कैसे करें?

  • आधिकारिक यूपीएससी पोर्टल: https://upsconline.nic.in पर जाएं।
  • यहां उम्मीदवार अपनी एक प्रोफाइल बनाएं।
  • यहां उनकी एक आजीवन यूनिवर्सल पंजीकरण संख्या (URN) जेनरेट होती है।
  • सामान्य विवरण भरें। इस चरण के दौरान उम्मीदवारों को अपनी एक लाइव फोटो लेंगे और एक स्पष्ट हस्ताक्षर अपलोड करेंगे (सफेद कागज पर काली स्याही से तीन बार हस्ताक्षर किए हुए)।
  • सिविल सेवा परीक्षा 2026 से संबंधित विवरण भरें, जिसमें परीक्षा केंद्र की पसंद और शुल्क भुगतान शामिल है।

श्रेणी के हिसाब से सीएसई प्रयास

  • सामान्य (GL)/EWS 6 प्रयास
  • OBC 9 प्रयास
  • SC/ST असीमित
  • PwBD (GL/EWS/OBC) 9 प्रयास
  • PwBD (SC/ST) असीमित

प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा पैटर्न

यूपीएससी सीएसई 2026 तीन-चरणीय प्रक्रिया है, जिसमें प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और व्यक्तित्व परीक्षण होंगे।

प्रारंभिक परीक्षा (स्क्रीनिंग टेस्ट)

पेपर I: सामान्य अध्ययन – 200 अंक, 2 घंटे की अवधि।

पेपर II: सिविल सेवा योग्यता परीक्षा (CSAT) – 200 अंक, 2 घंटे की अवधि।

मुख्य परीक्षा

प्रारंभिक परीक्षा पास कर चुके उम्मीदवार मुख्य परीक्षा के लिए योग्य होते हैं। इसमें कुल 2025 अंकों के 9 पेपर होते हैं। क्वालिफाइंग पेपर्स (मेरिट रैंकिंग के लिए मार्क्स नहीं गिने जाएंगे):

पेपर A: कोई एक भारतीय भाषा (संविधान की 8वीं अनुसूची से) – 300 अंक

पेपर B: अंग्रेजी – 300 अंक

मेरिट के लिए गिने जाने वाले पेपर्स (कुल 1750 अंक):

पेपर I: निबंध – 250 अंक

पेपर II: जनरल स्टडीज I (भारतीय विरासत और संस्कृति, इतिहास, विश्व भूगोल और समाज) – 250 अंक

पेपर III: जनरल स्टडीज II (शासन, संविधान, राजनीति, सामाजिक न्याय, अंतर्राष्ट्रीय संबंध) – 250 अंक

पेपर IV: जनरल स्टडीज III (प्रौद्योगिकी, आर्थिक विकास, जैव विविधता, पर्यावरण, सुरक्षा, आपदा प्रबंधन) – 250 अंक

पेपर V: जनरल स्टडीज IV (नैतिकता, सत्यनिष्ठा और योग्यता) – 250 अंक

पेपर VI और VII: वैकल्पिक विषय (पेपर 1 और पेपर 2) – प्रत्येक 250 अंक

पर्सनैलिटी टेस्ट (इंटरव्यू)

मुख्य परीक्षा से शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को पर्सनैलिटी टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा। यह इसके 275 अंकों का है।

कुल योग (मुख्य परीक्षा + इंटरव्यू): 2025 मार्क्स

50 के बाद तालश रहे हैं जॉब? अपनी उम्र को इस तरीके से बनाए खासियत, रेज्यूमे में करें ये हाईलाइट

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।