RBI Grade B Phase 2 Result 2026 OUT: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने ऑफिसर ग्रेड B सीधी भर्ती परीक्षा 2025 के लिए ग्रेड B फेज 2 का नतीजा जारी कर दिया है। यह रिजल्ट DSIM स्ट्रीम के उन उम्मीदवारों के लिए घोषित किया गया है जो 07 दिसंबर, 2025 को हुई फेज 2 परीक्षा में शामिल हुए थे। परीक्षा देने वाले उम्मीदवार अब आरबीआई की अधिकारिक वेबसाइट पर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।
