UPSC CSE 2026 Registration: 24 तारीख तक ही कर सकते हैं सीएसई प्री के लिए पंजीकरण, जानें क्या है परीक्षा का शेड्यूल

UPSC CSE 2026 Registration: यूपीएससी की प्री परीक्षा के लिए पंजीकरण कराने की लास्ट डेट पास आ रही है। 4 फरवरी से शुरू हुआ पंजीकरण 24 फरवरी तक चलेगा। यूपीएससी सीएसई प्री परीक्षा के लिए पंजीकरण कराने के इच्छुक उम्मीदवारों यहां बताए गए तरीके से आवेदन कर सकते हैं

अपडेटेड Feb 20, 2026 पर 12:06 PM
Story continues below Advertisement
यूपीएससी ने इस बार आवेदन प्रक्रिया में कुछ महत्वपूर्ण तकनीकी बदलाव किए हैं।

UPSC CSE 2026 Registration: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) सिविल सविर्सेज परीक्षा (CSE) 2026 और इंडियन फॉरेस्ट सर्विस (IFoS) एग्जाम 2026 के लिए पूरा शेड्यूल फरवरी की शुरुआत में घोषित कर चुका है। इसके साथ ही इन परीक्षाओं के लिए आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। यूपीएससी ने 4 फरवरी, 2026 को सीएसई के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए एक अधिसूचना जारी की थी। नोटिफिकेशन के मुताबिक, इस परीक्षा के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख पास आ चुकी है। यूपीएससी सीएसई 2026 के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए रजिस्ट्रेशन विंडो 24 फरवरी को बंद हो जाएगी।

आधिकारिक नोटिफिकेशन के मुताबिक, सीएसई 2026 के जरिए, यूपीएससी का लक्ष्य 933 खाली पदों पर भर्ती करना है। इसमें भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS), भारतीय पुलिस सेवा (IPS), भारतीय राजस्व सेवा (IRS) और अन्य ग्रुप ए और बी की सेवाएं शामिल हैं। इसके अलावा भारतीय वन सेवा के लिए अलग से नोटिफिकेशन जारी किया गया है। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 4 फरवरी, 2026 को शुरू हो गई थी। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in पर आवेदन कर सकते हैं।

योग्यता और आयु सीमा

शैक्षणिक योग्यता : किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री अनिवार्य है। जो छात्र अंतिम वर्ष में हैं, वे भी प्रारंभिक परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं।

आयु सीमा : अभ्यर्थी की उम्र 1 अगस्त 2026 को न्यूनतम 21 वर्ष और अधिकतम 32 वर्ष होनी चाहिए। इसका अर्थ है कि अभ्यर्थी का जन्म 2 अगस्त 1994 से 1 अगस्त 2005 के बीच होना चाहिए। आरक्षित श्रेणियों (SC/ST/OBC/PwBD) को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट दी गई है।

इस बार परीक्षा में हुए हैं ये नए बदलाव


यूपीएससी ने इस बार आवेदन प्रक्रिया में कुछ महत्वपूर्ण तकनीकी बदलाव किए हैं। अब अभ्यर्थियों को अपनी एक लाइव फोटो कैप्चर करनी होगी, जो उनके पासपोर्ट साइज फोटो से मेल खानी चाहिए। इसके अतिरिक्त, सिग्नेचर के लिए भी नए नियम लागू किए गए हैं, जिसमें सफेद कागज पर काली स्याही से तीन बार हस्ताक्षर करके स्पष्ट स्कैन कॉपी अपलोड करनी होगी।

आवेदन शुल्क और प्रक्रिया

सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के पुरुष अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये है। वहीं, सभी श्रेणियों की महिला उम्मीदवारों, अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) और दिव्यांग (PwBD) अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क से पूरी तरह छूट दी गई है।

ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी होने के साथ ही यूपीएससी सीएसई आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। उम्मीदवारों को यूपीएससी आवेदन की जरूरी तारीखों को ध्यान से नोट करना चाहिए ताकि प्रक्रिया के चरण का कोई भी जरूरी हिस्सा छूट न जाए।

आयोजन की जरूरी तारीखें

अधिसूचना जारी : 04 फरवरी, 2026

आदवेदन शुरू होने की तारीख : 04 फरवरी, 2026

यूपीएससी आवेदन करने की आखिरी तारीख : 2026 24 फरवरी, 2026 शाम 6 बजे तक

करेक्शन विंडो : घोषित की जाएगी

प्री परीक्षा की तारीख : 24 मई, 2026

मुख्य परीक्षा की तारीख : 21 अगस्त, 2026

इस तरह करें ऑनलाइन आवेदन

  • ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in या upsconline.nic.in पर जाएं।
  • नाम, जन्मतिथि और कॉन्टैक्ट जानकारी जैसी बेसिक डिटेल्स डालकर वन-टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) पूरा करें।
  • जेनरेट किए गए क्रेडेंशियल्स का इस्तेमाल करके लॉग इन करें।
  • पार्ट 1 रजिस्ट्रेशन में पर्सनल और एजुकेशनल डिटेल्स भरें।
  • पार्ट 2 रजिस्ट्रेशन के लिए आगे बढ़ें और अपनी फोटो, सिग्नेचर और फोटो ID अपलोड करें।
  • एक एग्जामिनेशन सेंटर चुनें और डिक्लेरेशन पूरा करें।
  • एप्लीकेशन फीस ऑनलाइन पे करें।
  • फॉर्म सबमिट करें और रजिस्ट्रेशन नंबर सेव करें।

UPPSC LT Grade Result 2026 (OUT): आधिकारिक वेबसाइट पर जारी हुआ एलटी ग्रेड की रिजल्ट, रोल नंबर वाइज देखें अपना नतीजा

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।