RBI Grade B Result 2026 Out: देश के केंद्रीय बैंक भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) में नौकरी की इच्छा रखने वाले उन उम्मीदवारों के लिए बड़ा और अहम अपडेट है। आरबीआई ने ग्रेड बी जनरल कैडर अधिकारी भर्ती के तहत फेज 1 परीक्षा आयोजित की थी। इस परीक्षा में शामिल परीक्षार्थी अब आधिकारिक वेबसाइट opportunities.rbi.org.in पर अपना स्कोर चेक कर सकते हैं। बता दें, आरबीआई ने ऑफिसर्स इन ग्रेड 'B' (DR) जनरल कैडर की भर्ती के लिए आरबीआई ग्रेड बी फेज I रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है। रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेट में है, जिसमें फेज II परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए कैंडिडेट्स के रोल नंबर हैं।
