UP Police Constable Exam 2026: यूपी पुलिस में कांस्टेबल के पदों पर भर्ती के लिए आयोजित परीक्षा में 29 लाख से ज्यादा उम्मीदवारों ने पंजीकरण किया था। यह परीक्षा 8 से 10 जून के बीच राज्य के सभी 75 जिलों में आयोजित की गई थी। इसके लिए उत्तर कुंजी 20 जून को उत्तर प्रदेश पुलिस रिक्रूटमेंट एंड प्रमोशन बोर्ड (UPPRPB) की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जारी की गई थी। परीक्षार्थियों को अस्थायी आंसर की पर आपत्ति दर्ज कराने के लिए 23 जून 2026 तक का समय दिया गया था।
अस्थायी आंसर की के बाद यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को अंतिम आंसर की और उसके बाद परिणाम घोषित होने का इंतजा है। यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए लिखित परीक्षा उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिलों में 8, 9 और 10 जून को हुई थी। 32,679 पोस्ट के लिए 28.86 लाख कैंडिडेट ने अप्लाई किया था। परीक्षा के पहले दिन 8 जून को, रजिस्टर्ड 9,62,832 कैंडिडेट में से 7,23,540 ने परीक्षा दी। इस बीच, परीक्षा में “गलत तरीकों” के इस्तेमाल को लेकर 5 केस दर्ज किए गए हैं। बोर्ड ने बताया कि पारदर्शी और निष्पक्ष परीक्षा प्रक्रिया सुनिश्चित करने के लिए बड़े पैमाने पर मॉनिटरिंग के तरीके अपनाए गए थे। इनमें परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी निगरानी के साथ-साथ परीक्षा के संचालन पर नजर रखने के लिए स्टैटिक मजिस्ट्रेट, सुपरवाइजर और पुलिस कर्मियों की तैनाती शामिल थी।
यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026 रिजल्ट कैसे चेक करें?
यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026 परीक्षा ऑफलाइन मोड में सुबह और दोपहर के दो सत्र में हुई थी। यूपीपीआरपीबी परीक्षा में 300 अंकों के 150 ऑब्जेक्टिव-टाइप बहु विकल्प सवाल थे। हर सवाल 2 मार्क्स का था। नेगेटिव मार्किंग स्कीम लागू थी, जिसमें हर गलत जवाब के लिए 0.5 मार्क्स काटे जाते थे। कैंडिडेट्स को टेस्ट पूरा करने के लिए 120 मिनट (2 घंटे) दिए गए थे।
यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026 रिजल्ट के बाद क्या
यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026 भर्ती की लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। इसमें फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET), फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट (PST), और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन शामिल हैं।