Get App

RBI Recruitment 2025: आरबीआई में ग्रेड A और B पदों पर निकली वैकेंसी, जानें कैसे करें अप्लाई

RBI Recruitment 2025: आरबीआई में ग्रेड ए और बी के तहत अलग-अलग पदों पर कुल 28 भर्तियां निकाली गई हैं। आरबीआई के इन पदों के लिए आवेदन के लिए, उम्मीदवार के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से लॉ की डिग्री होनी चाहिए

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 12, 2025 पर 10:29 PM
RBI Recruitment 2025: आरबीआई में ग्रेड A और B पदों पर निकली वैकेंसी, जानें कैसे करें अप्लाई
आरबीआई में ग्रेड ए और बी के तहत अलग-अलग पदों पर कुल 28 भर्तियां निकाली गई हैं

अगर आप भारतीय रिजर्व बैंक में काम करने का सपना देख रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। आरबीआई ने ग्रेड ए और बी के लिए नोटीफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के माध्यम से कुल 28 पदों पर भर्ती की जाएगी। भर्ती के लिए इच्छुक उम्मीदवार इसकी आधिकारिक वेबसाइट rbi.org.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं।

इस भर्ती के लिए आवेदन फॉर्म शुरु हो चुका है। आरबीआई ने इस फॉर्म पर आवेदन करने की लास्ट डेट 31 जुलाई 2025 रखी है। इस भर्ती से जुड़ी योग्यता, चयन प्रक्रिया और अन्य ज़रूरी जानकारियों के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध निर्देशों को ध्यान से पढ़ने की सलाह दी गई है।

किन-किन पदों पर निकली भर्ती

आरबीआई में ग्रेड ए और बी के तहत अलग-अलग पदों पर कुल 28 भर्तियां निकाली गई हैं। इनमें ग्रेड बी में 5 पद लीगल ऑफिसर के लिए हैं, जबकि तकनीकी क्षेत्र में सिविल इंजीनियरिंग के 6 और इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के 4 पद शामिल हैं। इसके अलावा ग्रेड ए में राजभाषा से जुड़े सहायक प्रबंधक के 3 पद और प्रोटोकॉल व सुरक्षा से जुड़े सहायक प्रबंधक के 10 पद भरे जाएंगे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें