RBI Young Professional Jobs 2026: आरबीआई में युवा पेशेवरों के लिए एआई और साइबर सिक्योरिटी में काम करने का मौका, स्टापेंड मिलेगा 1.5 लाख रुपये

RBI Young Professional Jobs 2026: भारत के केंद्रीय बैंक युवा पेशेवरों को एआई, साइबर सिक्योरिटी, डाटा एनालिटिक्स सहित 12 अलग-अलग डोमेन में काम करन का मौका देने जा रहा है। आरबीआई की इस भर्ती प्रक्रिया का हिस्सा बनने वाले उम्मीदवारों 1.5 लाख रुपये प्रति माह स्टाइपेंड मिलेगा

अपडेटेड Jun 17, 2026 पर 7:30 AM
आरबीआई ने यंग प्रोफेशनल (YP) के 12 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है।

RBI Young Professional Jobs 2026: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, क्वांटम टेक्नोलॉजी, साइबर सिक्योरिटी और क्लाइमेट चेंज रिस्क जैसे अलग-अलग खास डोमेन में काम करने के लिए युवा पेशेवरों से ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। आरबीआई इस भर्ती प्रक्रिया के तहत चयनित उम्मीदवारों को 1.5 लाख रुपये प्रति माह फिक्स्ड स्टाइपेंड मिलेगा। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत उम्मीदवारों को तीन साल के अनुबंध (contract) के तहत नियुक्त किया जाएगा। इसे 5 साल तक बढ़ाया जा सकता है, लेकिन इससे ज्यादा नहीं। आरबीआई की इस भर्ती प्रक्रिया के तहत 12 पदों पर भर्ती की जाएगी।

सेंट्रल बैंक ने इस संबंध में एक अधिसूचना जारी की है। आरबीआई ने विज्ञापन संख्या RBI/TMD1/YP/06/2026-27/01 के तहत यंग प्रोफेशनल (YP) के 12 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इसमें बताया गया है कि यह नियुक्ति पूरी तरह से फुल-टाइम कॉन्ट्रैक्ट बेसिस पर चलेगी और यह नियमित भर्ती ढांचा नहीं है। आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को 6 जुलाई तक ईमेल के जरिए अपना आवेदन जरूरी है। सभी चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति आरबीआई के केंद्रीय कार्यालय मुंबई में की जाएगी। उन्हें विभिन्न विभागों में नीति विश्लेषण, शोध, डाटा एनालिटिक्स, तकनीकी अध्ययन और नियामकीय ढांचे से जुड़े कार्य सौंपे जाएंगे।

12 अलग-अलग क्षेत्रों में हैं अवसर


आरबीआई ने कुल 12 अलग-अलग क्षेत्रों में यंग प्रोफेशनल्स की नियुक्ति के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इनमें साइबर सिक्योरिटी, पॉलिसी एनालिटिक्स, क्लाइमेट चेंज रिस्क एंड सस्टेनेबल फाइनेंस, क्रेडिट रिस्क एनालिटिक्स, पेमेंट सिस्टम्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, क्वांटम टेक्नोलॉजी, फाइनेंशियल मार्केट्स, डाटा एनालिटिक्स और पॉलिसी रिसर्च जैसे क्षेत्र शामिल हैं। प्रत्येक पद के लिए एक-एक रिक्ति है।

ईमेल के जरिए लिए जाएंगे आवेदन

इच्छुक उम्मीदवार 6 जुलाई 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन केवल ईमेल के माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे। इसके लिए उम्मीदवारों को निर्धारित आवेदन फॉर्मेट में भरकर आवश्यक दस्तावेजों के साथ पीडीएफ फॉर्मेट में भेजना होगा। एक से अधिक पदों पर आवेदन के लिए हर पद के लिए अलग-अलग ईमेल भेजना होगा।

ऐसे करें आवेदन

आवेदन के लिए उम्मीदवारों को आरबीआई की आधिकारिक वेबसाइट से आवेदन प्रपत्र डाउनलोड करना होगा। इसके साथ भरा हुआ आवेदन पत्र, सीवी, शैक्षणिक प्रमाणपत्र, स्टेटमेंट ऑफ इंटरेस्ट, लेखन नमूना और रेफरेंस लेटर पीडीएफ फॉर्मेट में संलग्न करना होगा। ईमेल का विषय निर्धारित प्रारूप में लिखना अनिवार्य है। आवेदन निर्धारित ईमेल आईडी पर अंतिम तिथि से पहले भेजना होगा।

कॉन्ट्रैक्ट खत्म करने से पहले देना होगा 3 महीने का नोटिस

यंग प्रोफेशनल्स को प्रत्येक कैलेंडर वर्ष में 15 दिन का अवकाश मिलेगा। निर्धारित सीमा से अधिक छुट्टी लेने पर स्टाइपेंड में कटौती की जाएगी। अनुबंध समाप्त करने के लिए दोनों पक्षों को 3 महीने का नोटिस देना होगा। हालांकि शुरुआती 6 महीनों के दौरान बिना नोटिस के भी अनुबंध समाप्त किया जा सकता है।

कौन कर सकता है आवेदन?

आरबीआई के युवा पेशवर भर्ती प्रक्रिया के तहत आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों का भारतीय नागरिक होना जरूरी है। इनकी उम्र 6 जुलाई 2026 तक कम से कम 21 वर्ष और अधिकतम 30 वर्ष होनी चाहिए।

शैक्षणिक योग्यता पद के अनुसार अलग-अलग निर्धारित की गई है। अधिकांश पदों के लिए संबंधित विषय में पोस्टग्रेजुएट, एमटेक, पीएचडी, डाटा साइंस, कंप्यूटर साइंस, फाइनेंस, इकोनॉमिक्स, स्टैटिस्टिक्स या अन्य संबंधित क्षेत्रों की डिग्री मांगी गई है। उम्मीदवारों को आवेदन करने से पहले संबंधित पद की योग्यता और अनुभव संबंधी शर्तों को ध्यान से पढ़ने की सलाह दी गई है।

UPSC Prelims Results 2026: पहले ही पायदान पर बाहर हुए 97.33% उम्मीदवार, सीएसई और आईएफएस के लिए प्री परीक्षा में चुने गए सिर्फ 13,343 कैंडिडेट

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।