RPSC 2nd Grade Teacher Admit Card 2026: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) राज्य में सेकेंड ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा का आयोजन 12 से 18 जुलाई 2026 के बीच विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर करने जा रहा है। इस परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले राज्य के ढेरों उम्मीदवारों के लिए ये अहम और जरूरी अपडेट है। आयोग ने सेकंड ग्रेड (सीनियर टीचर) भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए एडमिट कार्ड आज 9 जुलाई को जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार अपना प्रवेश पत्र आयोग की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in और recruitment.rajasthan.gov.in से अपने लॉगिन डिटेल्स या एसएसओ आईडी के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं।
