HPCL Recruitment 2026:एचपीसीएल में 116 पदों पर भर्ती के लिए करें आवेदन, जानें कब तक है लास्ट डेट

HPCL Recruitment 2026: एचपीसीएल में सीनियर ऑफिसर और दूसरे पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके जरिए 116 पदों पर भर्ती की जाएगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के जरिए आवेदन कर सकते हैं। आइए जानें क्या है आवेदन की लास्ट डेट

अपडेटेड Jul 09, 2026 पर 7:30 AM
आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और अप्लाई करने की आखिरी तारीख 20 जुलाई, 2026 है।

HPCL Recruitment 2026: देश के प्रमुख पेट्रोलियम विपणन कंपनी हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) ने सीनियर ऑफिसर और दूसरी पोस्ट के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए 116 पदों पर भर्ती की जाएगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार एचपीसीएल की आधिकारिक वेबसाइट hindustanpetroleum.com पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और अप्लाई करने की आखिरी तारीख 20 जुलाई, 2026 है। इस रिक्रूटमेंट ड्राइव से ऑर्गनाइज़ेशन में 116 पोस्ट भरी जाएंगी।

पदों का विवरण

जूनियर एग्जीक्यूटिव : 54 पोस्ट

सीनियर ऑफिसर- सेल्स : 52 पोस्ट

असिस्टेंट मैनेजर/मैनेजर : 5 पोस्ट

चीफ मैनेजर/डिप्टी जनरल मैनेजर : 1 पोस्ट


सीनियर मैनेजर/चीफ मैनेजर/डिप्टी जनरल मैनेजर : 1 पोस्ट

डिप्टी जनरल मैनेजर/जनरल मैनेजर : 2 पोस्ट

डिप्टी जनरल मैनेजर/जनरल मैनेजर/चीफ जनरल मैनेजर : 1 पोस्ट

क्या योग्यताएं होनी चाहिए ?

जो उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे विस्तृत अधिसूचना में शैक्षिक योग्यता और उम्र सीमा देख सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए अनुभवी और फ्रेशर दोनों उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। एचपीसीएल के लिए पात्रता मानदंडों को पूरा करने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। लास्ट डेट के बाद आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

एचपीसीएल भर्ती 2026: एक नजर

भर्ती निकाय : हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL)

पोस्ट : विभिन्न

पदों की संख्या : 116

विज्ञापन संख्या : HPCL/OPEN/HR/1/2026-27

आवेदन तिथि : 1 से 20 जुलाई, 2026

ऑफिशियल वेबसाइट : https://www.hindustanpetroleum.com/

एचपीसीएल भर्ती 2026: चयन प्रक्रिया

एचपीसीएल भर्ती 2026 के तहत चयन प्रक्रिया में कई चरणों में उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। सीबीटी या लिखित परीक्षा, ग्रुप टास्क, साइकोमेट्रिक असेसमेंट, स्किल टेस्ट, पर्सनल इंटरव्यू/फिजिकल फिटनेस एफिशिएंसी आदि शामिल हैं। जहां भी लागू हो, सीबीटी में ऑब्जेक्टिव सवाल होंगे और इसके दो हिस्से होंगे: जनरल एप्टीट्यूड और टेक्निकल/प्रोफेशनल नॉलेज। सीबीटी अगस्त/सितंबर 2026 में आयोजित किया जा सकता है।

एचपीसीएल भर्ती 2026: आवेदन शुल्क

सामान्य ओबीसी और ईडब्लूएस उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 1180 रुपये के साथ पेमेंट गेटवे चार्ज (अगर कोई हो) है। वहीं, एससी, एसटी और पीडब्लूबीडी श्रेणी के उम्मीदवारों को फीस से छूट है। शुल्क भुगतान डेबिट/क्रेडिट कार्ड/UPI/नेट बैंकिंग से किया जा सकता है। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार एचपीसीएल की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं।

ऑनलाइन आवेद कैसे करें?

ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए सिंपल स्टेप फॉलो कर सकते हैं।

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट hindustanpetroleum.com पर जाएं।
  • होम पेज पर, HPCL Recruitment 2026 लिंक पर जाएं।
  • साइन - इन के लिए डिटेल्स जैसे ईमेल, पासवर्ड, सिक्योरिटी कोड दर्ज करें।
  • लॉगिन करने के बाद फॉर्म भरें।
  • आवेदन शुल्क का भुगतान करें और प्रिंट आउट लेना ना भूलें।

UP Homeguard Admit Card: यूपी होमगार्ड भर्ती के लिए पीएसटी और दस्तावेज सत्यापन 13 जुलाई से होगा शुरू, इससे पहले यहां से एडमिट कार्ड कर लें डाउनलोड

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।