UP Homeguard Admit Card: यूपी होमगार्ड भर्ती के लिए पीएसटी और दस्तावेज सत्यापन 13 जुलाई से होगा शुरू, इससे पहले यहां से एडमिट कार्ड कर लें डाउनलोड

UP Homeguard Admit Card: यूपी में होमगार्ड भर्ती का अंतिम चरण 13 जुलाई से शुरू होगा। इससे पहले पुलिस भर्ती आयोग ने आधिकारिक पोर्टल पर उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड का लिंक एक्टिव कर दिया है। लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवार यहां से अपना प्रवेश पत्र प्राप्त कर सकते हैं

अपडेटेड Jul 08, 2026 पर 12:19 PM
यूपीपीआरपीबी होमगार्ड पदों के लिए डीवी-पीएसटी प्रक्रिया 13 जुलाई से 6 अगस्त 2026 तक होगी।

UP Homeguard Admit Card: उत्तर प्रदेश में होमगार्ड भर्ती की प्रक्रिया अब अपने अंतिम चरण के करीब पहुंच गई है। इस चरण में लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों की शारीरिक दक्षता परीक्षा (PST) और दस्तावेज सत्यापन (document verification) किया जाता है। इन दोनों चरणों की शुरुआत 13 जुलाई से होनी है। इससे पहले उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने होमगार्ड भर्ती के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवार यूपी होमगार्ड पीएसटी डीवी एडमिट कार्ड ऑफिशियल वेबसाइट uppbpb.gov.in से अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। हॉल टिकट डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थियों को लॉग इन डिटेल दर्ज करनी होगी।

यूपीपीआरपीबी के नोटिफिकेशन के मुताबिक, होमगार्ड पदों के लिए शारीरिक मानक परीक्षण एवं दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया 13 जुलाई से शुरू होकर 6 अगस्त 2026 तक संपन्न होगी। इस भर्ती के जरिये राज्यभर में होमगार्ड के 41,424 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। डीवी पीएसटी के लिए 107221 अभ्यर्थियों का चयन किया गया है। फाइनल लिस्ट डीवी पीएसटी के बाद जारी की जाएगी।

यूपी होमगार्ड डीवी पीएसटी एडमिट कार्ड 2026 कैसे करें डाउनलोड

  • यूपी होमगार्ड डीवी पीएसटी एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाएं।
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको एडमिट कार्ड के एक्टिव लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद उम्मीदवारों को लॉग इन क्रेडेंशियल (रजिस्ट्रेशन नंबर, डेट ऑफ बर्थ) दर्ज करके सबमिट करना होगा।
  • जानकारी सबमिट होते ही स्क्रीन पर एडमिट कार्ड ओपन हो जाएगा जहां से आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं।

महिला-पुरुष उम्मीदवारों के पीएसटी मानक


पुरुष अभ्यर्थियों के लिए क्या हैं शारीरिक मानक?

ऊंचाई

सामान्य, ओबीसी और एससी वर्ग : न्यूनतम 168 सेंटीमीटर

एसटी वर्ग : न्यूनतम 160 सेंटीमीटर

सीने का माप

सामान्य, ओबीसी और एससी वर्ग : बिना फुलाए 79 सेमी, फुलाने पर 84 सेमी

एसटी वर्ग : बिना फुलाए 77 सेमी, फुलाने पर 82 सेमी

सभी पुरुष अभ्यर्थियों के लिए कम से कम 6 सेंटीमीटर का सीना फुलाव अनिवार्य है।

महिला अभ्यर्थियों के लिए ये नियम हैं

  • महिला उम्मीदवारों के लिए निर्धारित शारीरिक मानक इस प्रकार हैं।
  • सामान्य, ओबीसी और एससी वर्ग : न्यूनतम ऊंचाई 152 सेंटीमीटर
  • एसटी वर्ग : न्यूनतम ऊंचाई 147 सेंटीमीटर
  • सभी महिला अभ्यर्थियों का न्यूनतम वजन 40 किलोग्राम होना जरूरी है।
  • निर्धारित ऊंचाई और वजन के मानकों को पूरा करने वाली अभ्यर्थी ही अगले चरण के लिए पात्र मानी जाएंगी।

दौड़ में पूरी करनी होंगी ये शर्तें

  • शारीरिक दक्षता परीक्षा के दौरान उम्मीदवारों को निर्धारित समय में दौड़ पूरी करनी होगी।
  • पुरुष अभ्यर्थियों को 4.8 किलोमीटर की दौड़ 28 मिनट में पूरी करनी होगी।
  • महिला अभ्यर्थियों को 2.4 किलोमीटर की दौड़ 16 मिनट में पूरी करनी होगी।
  • निर्धारित समय के भीतर दौड़ पूरी नहीं करने वाले अभ्यर्थी भर्ती प्रक्रिया से बाहर हो जाएंगे।

UPESSC Result 2026: यूपी 624 लेक्चरर भर्ती 2022 का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर जारी, सेकेंडरी स्कूलों को अब मिल सकेंगे 18 विषयों के टीचर

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।