Get App

RRB Group D Answer Key 2026 Out: आधिकारिक वेबसाइट पर जारी हुई आरआरबी की आंसर की, जानें पीडीएफ डाउनलोड करने का तरीका

RRB Group D Answer Key 2026 Out: आरआरबी ग्रुप डी की परीक्षा दे चुके उम्मीदवारों की आंसर की आज आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी गई है। परीक्षा देने वाले उम्मीदवार आंसर की का पीडीएफ देख और डाउनलोड कर सकते हैं। आइए जानें इसे डाउनलोड करने का तरीका

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 17, 2026 पर 7:58 PM
RRB Group D Answer Key 2026 Out: आधिकारिक वेबसाइट पर जारी हुई आरआरबी की आंसर की, जानें पीडीएफ डाउनलोड करने का तरीका
परीक्षा देने वाले उम्मीदवार आंसर की का पीडीएफ देख और डाउनलोड कर सकते हैं।

RRB Group D Answer Key 2026 Out: आरआरबी ग्रुप डी की परीक्षा दे चुके तमाम उम्मीदवारों को अपनी आंसर की जारी होने का इंतजार था, जो अब पूरा हो चुका है। रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) ने आज, यानी 17 फरवरी, 2025 को CEN 08/2024 के लिए आरआरबी ग्रुप D आंसर की 2026 जारी कर दी है। आंसर की के साथ, कैंडिडेट आधिकारिक वेबसाइट से रिस्पॉन्स शीट और प्रश्न पत्र भी डाउनलोड कर सकते हैं। अगर इसमें कोई आपत्ति है, तो उसे उठाने की प्रक्रिया को समय से अपना भी सकते हैं।

आरआरबी ग्रुप डी के अलग-अलग पदों के लिए लिखित परीक्षा 27 नवंबर से 10 फरवरी, 2026 के बीच पूरे देश में हुई थी। पहले के ट्रेंड के हिसाब से, आमतौर पर, आंसर अंतिम परीक्षा तिथि के कुछ हफ्तों के अंदर उपलब्ध करा दी जाती है। लेकिन इस बार परीक्षार्थियों की बड़ी संख्या की वजह से परीक्षाएं लंबे समय तक चलीं। इसलिए आंसर की जारी होने में भी समय लगा।

आंसर की जारी होने की तारीख और समय

आरआरबी ग्रुप डी आंसर की 2026 आधिकारिक वेबसाइट पर 17 फरवरी, 2026 को शाम 5.00 बजे जारी कर दी गई है। कैंडिडेट आंसर की आरआरबी की आधिकारिक क्षेत्रीय वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं, जहां उन्होंने अपना एप्लीकेशन फॉर्म जमा किया है।

आरआरबी ग्रुप डी आंसर की का लिंक

आरआरबी ग्रुप डी की परीक्षा देने वाले उम्मीदवार आरआरबी की क्षेत्रीय ऑफिशियल वेबसाइट से आंसर की प्राप्त कर सकते हैं। इस लिंक पर काम करने के लिए उन्हें अपने लॉगिन क्रेडेंशियल का इस्तेमाल करना होगा। इसके बाद वे आंसर की डाउनलोड कर पाएंगे। परीक्षा देने वाले उम्मीदवार 23 फरवरी, 2026 को शाम 5.00 बजे तक या उससे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर प्रश्न पत्र, आंसर की और रिस्पॉन्स शीट डाउनलोड कर सकते हैं और उस पर अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।

आरआरबी ग्रुप डी 2026 आंसर की डाउनलोड लिंक

सब समाचार

+ और भी पढ़ें