RBI Assistant Recruitment 2026: 650 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी, 8 मार्च तक कर सकते हैं आवेदन

RBI Assistant Recruitment 2026: रिजर्व बैंक में असिस्टेंट के 650 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर 8 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आइए जानें इन पदों के लिए जरूरी योग्यता और आवेदन शुल्क

अपडेटेड Feb 16, 2026 पर 3:57 PM
Story continues below Advertisement
इन पदों पर भर्ती के लिए पूरे देश में विभिन्न केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की जाएगी।

RBI Assistant Recruitment 2026: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने असिस्टेंट - पैनल ईयर 2025 के पदों पर भर्ती के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया है। देश के केंद्रीय बैंक ने 650 पदों पर भर्ती के लिए घोषणा की गई है। इन पदों पर भर्ती के लिए पूरे देश में विभिन्न केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की जाएगी। इच्छु और योग्य उम्मीदवार आरबीआई की आधिकारिक वेबसाइट www.rbi.org.in के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। किसी और तरीके से एप्लीकेशन स्वीकार नहीं किए जाएगे।

जरूरी तारीखें

आवेदन जमा करने की शुरुआत : 16 फरवरी, 2026 से 8 मार्च, 2026

आवेदन शुल्क का भुगतान (ऑनलाइन): 16 फरवरी, 2026 से 8 मार्च, 2026

ऑनलाइन प्री परीक्षा (अपेक्षित): 11 अप्रैल, 2026

ऑनलाइन मुख्य परीक्षा (टेंटेटिव): 7 जून, 2026


आरबीआई ने स्पष्ट किया है कि जरूरत पड़ने पर वो परीक्षा की तारीख बदल सकता है। इसका अधिकार उसके पास।

देशभर में 650 पद

अहमदाबाद, बेंगलुरु, भोपाल, चंडीगढ़, चेन्नई, गुवाहाटी, हैदराबाद, जयपुर, जम्मू, कानपुर और लखनऊ, कोलकाता, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, पटना और तिरुवनंतपुरम जैसे कई आरबीआई ऑफिस में कुल 650 असिस्टेंट पोस्ट की घोषणा की गई है। बैंक अपनी आवश्यकता के हिसाब से पदों की संख्या बढ़ा या घटा सकता है।

पात्रता मानदंड

राष्ट्रीयता 

  • भारत का नागरिक, या
  • नेपाल या भूटान का नागरिक, या
  • तिब्बती रिफ्यूजी जो 1 जनवरी, 1962 से पहले भारत आया हो, या
  • भारतीय मूल का व्यक्ति जो भारत में हमेशा के लिए बसने के इरादे से कुछ खास देशों से माइग्रेट हुआ हो (भारत सरकार द्वारा जारी एलिजिबिलिटी सर्टिफिकेट के साथ)।

उम्र की सीमा (1 फरवरी, 2026 तक)

कम से कम उम्र : 20 साल

अधिक से अधिक उम्र : 28 साल

उम्मीदवार का जन्म 2 फरवरी, 1998 और 1 फरवरी, 2006 (दोनों तारीखें शामिल) के बीच हुआ होना चाहिए।

उम्र में छूट

अनुसूचित जाति (SC) / अनुसूचित जनजाति (ST): 5 साल

अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC): 3 साल

बेंचमार्क दिव्यांगता वाले लोग (PwBD): 10 से 15 साल (कैटेगरी के आधार पर)

भूतपूर्व सैनिक : सर्विस नियमों के अनुसार अतिरिक्त छूट

विधवा/तलाकशुदा महिलाएं/न्यायिक रूप से अलग हुई महिलाएं : 35–40 साल तक (कैटेगरी के आधार पर)

काम के अनुभव वाले RBI स्टाफ : सर्विस के सालों के बराबर छूट (ज्यादा से ज्यादा 3 साल)

शैक्षिक योग्यता

  • किसी भी विषय में कम से कम 50% अंकों के साथ स्नातक (SC/ST/PwBD कैंडिडेट के लिए पास क्लास)।
  • कंप्यूटर पर वर्ड प्रोसेसिंग की जानकारी।

जिस राज्य या इलाके के लिए अप्लाई किया गया है, वहां की स्थानीय भाषा में अच्छी जानकारी (पढ़ना, लिखना, बोलना और समझना)। एक्स-सर्विसमैन के लिए, कम से कम 15 साल की डिफेंस सर्विस के बाद किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन या बराबर की योग्यता जरूरी है।

चयन प्रक्रिया

सिलेक्शन तीन स्टेज में होगा:

  • प्री परीक्षा
  • मुख्य परीक्षा
  • लैंग्वेज प्रोफिशिएंसी टेस्ट (LPT)

लैंग्वेज प्रोफिशिएंसी टेस्ट संबंधित राज्य की आधिकारिक या स्थानीय भाषा में होगा। जो उम्मीदवार उस भाषा में अच्छे नहीं होंगे, उन्हें डिसक्वालिफाई कर दिया जाएगा।

RRB Group D answer key 2026: जल्द जारी होगी आसंर की, आधिकारिक वेबसाइट से इस तरह करें डाउनलोड

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।