Get App

RRB Group D Vacancy 2026: ग्रुप डी भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की तारीख आगे बढ़ी, अब 21 जनवरी से नहीं शुरू होगा ऑनलाइन आवेदन

RRB Group D Vacancy 2026: आरआरबी ग्रुप डी के 22,000 पदों पर भर्ती के ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू करने की तारीख को आगे बढ़ा दिया गया है। ऑनलाइन आवेदन अब 31 जनवरी 2026 से शुरू होगा और 2 मार्च 2026 को बंद होगा। महत्वपूर्ण तारीखें, फीस और आवेदन प्रक्रिया आधिकारिक पोर्टल पर देखें

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 20, 2026 पर 6:19 PM
RRB Group D Vacancy 2026: ग्रुप डी भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की तारीख आगे बढ़ी, अब 21 जनवरी से नहीं शुरू होगा ऑनलाइन आवेदन
उम्मीदवार आधिकारिक पोर्टल पर 02 मार्च 2026 तक ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं।

RRB Group D Vacancy 2026: रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRBs) ने 19 जनवरी को CEN नंबर 09/2025 के तहत आरआरबी ग्रुप डी भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू होने का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए जरूरी अपडेट है। आरआरबी ने आधिकारिक नोटिस जारी कर लेवल-1 पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तारीख में बदलाव की घोषणा की है। यह भर्ती अभियान भारतीय रेलवे में एक स्थिर सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे 10वीं पास उम्मीदवारों के लिए एक बेहतरीन मौका है।

नोटिस के अनुसार, आरआरबी ग्रुप डी की ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया, जो पहले 21 जनवरी 2026 से शुरू होनी थी, अब 31 जनवरी 2026 से शुरू होगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इस तारीख से आधिकारिक पोर्टल www.rrbapply.gov.in पर 02 मार्च 2026 (रात 23:59 बजे तक) तक ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं। आरआरबी ग्रुप डी भर्ती 2026 भर्ती प्रक्रिया के तहत भारत में विभिन्न रेलवे जोन में लेवल 1 पदों के लिए 22,000 वैकेंसी की घोषणा की गई है। बता दें, आरआरबी ग्रुप डी की भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन पहले 21 जनवरी 2026 से शुरू होना था। वहीं, आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 20 फरवरी 2026 तय की गई थी।

अपडेट कर लें आधार कार्ड और फोटो

आरआरबी ने कहा है कि आवेदन प्रक्रिया शुरू होने से पहले उम्मीदवार अपने आधार कार्ड की डिटेल्स और फोटो अपडेट करा लें। आधार कार्ड पर नाम और जन्मतिथि 10वीं कक्षा के प्रमाणपत्र के अनुसार होनी चाहिए। आवेदन अगर आधार से सत्यापित नहीं होगा तो भर्ती प्रक्रिया में हर चरण पर एक अतिरिक्त जांच के कारण समय लगेगा।

आरआरबी ग्रुप-डी भर्ती के लिए योग्यता

आरआरबी ग्रुप-डी भर्ती का योग्यता मापदंड स्पष्ट नहीं किया गया है। इस बार योग्यता आईटीआई पास मांगी जाएगी या फिर 10वीं पास, क्या सभी 10वीं पास युवाओं को मौका मिलेगा, यह सब बातें स्पष्ट नहीं हैं।

ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें