RRB NTPC Admit Card 2025 Link: रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) ने नॉन टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी (NTPC) ग्रेजुएट लेवल भर्ती के लिए एडमिट कार्ड आज यानी सोमवार (1 जून) को जारी कर दिया है। अभ्यर्थी अब आरआरबी की रीजनल वेबसाइटों पर रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करके अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। जो भी उम्मीदवार एनटीपीसी ग्रेजुएशन लेवल (CBT-1) परीक्षा में भाग लेने जा रहे हैं वे फौरन आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
rrbcdg.gov.in पेज पर भी एडमिट कार्ड का डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा दिया गया है। उस पर क्लिक करके आप डायरेक्ट एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी परीक्षाएं 5 जून से 24 जून, 2025 तक आयोजित होने वाली है। खबर में नीचे दिए गए रीजनल आरआरबी वेबसाइटों पर क्लिक करके अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एनटीपीसी 2025 भर्ती के तहत भारतीय रेलवे में कुल 11,558 खाली पदों को भरने की घोषणा की गई है।
आरआरबी एनटीपीसी एडमिट कार्ड 2025 ऐसे करें डाउनलोड
स्पेट 1. सबसे पहले अपने क्षेत्र की आधिकारिक आरआरबी वेबसाइट पर जाएं।
स्पेट 2. फिर 'CEN 05/2025 (NTPC-G): CBT-1 City-Intimation & E-Call Lette' पर क्लिक करें।
स्टेप 3. अब 'Click to download city intimation slip and e-call letter for the 1st stage Computer-Based Test (CBT 1)' लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 4. इसके बाद अपना लॉगिन क्रेडेंशियल (रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड) दर्ज करें।
स्पेट 5: भविष्य के संदर्भ के लिए अपना एडमिट कार्ड देखने के बाद डाउनलोड करके अपने पास रख लें।
कितने पद हैं खाली? (RRB NTPC 2025 Vacancy Details)
- एनटीपीसी 2025 भर्ती के तहत कुल 11,558 पदों को भरने की घोषणा की गई है।
- ग्रेजुएट लेवल के खाली पदों की संख्या- 8,113 पद
- चीफ कमर्शियल कम टिकट सुपरवाइजर - 1,736 पद
- मालगाड़ी मैनेजर: 3,144 पद
- जूनियर अकाउंट असिस्टेंट कम टाइपिस्ट: 1,507 पद
- सीनियर लिपिक कम टाइपिस्ट: 732 पद
- अंडरग्रेजुएट लेवल पॉजिशन- 3,445 पद
- कमर्शियल कम टिकट क्लर्क: 2,022 पद
- अकाउंट्स कलर्क कम टाइपिस्ट: 361
- जूनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट: 990
(नोट- परीक्षा के दिन से संबंधित अपडेट और निर्देशों के लिए अपने क्षेत्रीय आरआरबी वेबसाइट पर बने रहें।)
ये भी पढ़ें- Bihar Election 2025 Date: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 कब होंगे? तारीखों को लेकर आया बड़ा अपडेट