RRB NTPC Exam City Slip 2025: आरआरबी एनटीपीसी 2025 में आवेदन किए छात्रों को इसके एग्जाम सिटी स्लिप का बेसब्री से इंतजार हैं। रेलवे बोर्ड जल्द ही इसका एग्जाम सिटी स्लिप का पर्ची जारी करेगा। जिन उम्मीदवारों ने सीईएन 06/2024 के तहत गैर-तकनीकी ग्रेजुएशन पदों के लिए आवेदन किया है। एग्जाम सिटी स्लिप जारी होने के बाद छात्र इसको आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।
उम्मीवारों को इस बात का ध्यान रखना होगा ये एडमिट कार्ड नहीं है। इसमें केवल छात्र के एग्जाम सिटी में बारे में जानकारी दी गई है। परीक्षा केंद्र का पूरा पता एडमिट कार्ड में बाद में मिलेगा।
स्टेप 1: सबसे पहले अपनी क्षेत्रीय आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जाएं।
स्टेप 2: होमपेज पर दिए गए “एग्जाम सिटी स्लिप” के लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3: क्लिक करने के बाद एक नया पेज खुलेगा, जहां लॉगिन करने का ऑप्शन होगा।
स्टेप 4: इसमें रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि डालकर लॉगइन करें।
स्टेप 5: सबमिट करने के बाद आपकी एग्जाम सिटी स्लिप स्क्रीन पर दिखाई देगी।
स्टेप 6: भविष्य की जानकारी के लिए एग्जाम सिटी को डाउनलोड करके रख लें।
उम्मीदवारों एग्जाम सिटी स्लिप जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं। उम्मीदवारों को यह ध्यान रखना चाहिए कि एग्जाम सिटी स्लिप सिर्फ जानकारी के लिए होती है, इसे परीक्षा केंद्र पर साथ ले जाना जरूरी नहीं है। परीक्षा के दिन केवल एडमिट कार्ड और एक वैलिड एडमिट कार्ड ही लाना होगा। आरआरबी एनटीपीसी की कंप्यूटर आधारित परीक्षा 7 अगस्त से 8 सितंबर 2025 तक आयोजित की गई थी। ये एग्जाम 90 मिनट की होगी, जिसमें कुल 100 मल्टीपल चॉइस क्वेश्चन पूछे जाएंगे –जनरल नॉलेड से 40, मैंथ्स से 30 और रिजनिंग से 30 क्वेश्चन होगे। हर गलत उत्तर पर 1/3 अंक की निगेटिव मार्किंग होगी।
इतने स्टेप में होगी एग्जाम
आरआरबी एनटीपीसी 2025 की भर्ती प्रक्रिया में कई स्टेप में होगी। पहला और दूसरा कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT), फिर जहां जरूरी हो वहां टाइपिंग स्किल टेस्ट होगा। ये परीक्षा पास करने के बाद उम्मीदवारों को डाक्युमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट शामिल हैं। अंतिम चयन सभी स्टेपों में उम्मीदवार के प्रदर्शन और योग्यता के आधार पर किया जाएगा। सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे जरूरी जानकारी और अपडेट के लिए समय-समय पर आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखने की सलाह दी गई है।