RRB NTPC Result 2025: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) एनटीपीसी ग्रेजुएट लेवल और अंडरग्रेजुएट लेवल में शामिल हुए छात्र बेसब्री से रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। आरआरबी एनटीपीसी ग्रेजुएट लेवल की आंसर-की 1 जुलाई को रिलीज किया गया था। इसके रिलीज के बाद से ही छात्रों को अब सीबीटी-1 के रिजल्ट का इंतजार है। परिक्षा में शामिल हुए छात्र रिजल्ट को आरआरबी या क्षेत्रीय आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर देख सकते है। सीबीटी-1 में पास होने वाले उम्मीदवार सीबीटी-2 का एग्जाम देंगे।
आरआरबी एनटीपीसी रिजल्ट देखने के लिए अभ्यर्थियों को अपने रोल नंबर की जरूरत पड़ेगी। RRB NTPC 2025 भर्ती के तहत ग्रेजुएट लेवल के 8,113 और अंडरग्रेजुएट लेवल के 3,445 पदों सहित कुल 11,558 रिक्तियों को भर्ती किया जाएगा।
स्टेप 1: छात्रों को सबसे पहले क्षेत्रीय आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
स्टेप 2: होमपेज पर "RRB NTPC आंसर-की 2025 (Graduate Level)" लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3: लॉगिन करने के लिए अपनी जरूरी जानकारी जैसे रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड डालें।
स्टेप 4: सबमिट करने के बाद, स्क्रीन पर आपकी आंसर-की दिखाई देगी।
स्टेप 5: आंसर-की को अच्छी तरह चेक करें।
स्टेप 6: आंसर-की को डाउनलोड करें और भविष्य में उपयोग के लिए उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।
कब तक दर्ज करवा सकते हैं आपत्ति
आरआरबी एनटीपीसी की अंडरग्रेजुएट और ग्रेजुएट स्तर की CBT-1 परीक्षाओं का परिणाम अगस्त 2025 में जारी होने की संभावना है। ग्रेजुएट स्तर की परीक्षा की आंसर-की 1 जुलाई को जारी किया गया था। उम्मीदवार 6 जुलाई 2025 तक इस पर आपत्तियां दर्ज कर सकते हैं। किसी भी पश्न पर आपत्ति दर्ज करवाने के लिए उम्मिदवार को प्रति सवाल 50 रुपये और बैंक शुल्क भी देना होगा। आपत्ति प्रक्रिया पूरी होने के बाद, CBT 2 के लिए योग्य उम्मीदवारों की सूची पीडीएफ फॉर्मेट में जारी की जाएगी। परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों को लेटेस्ट अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखने की सलाह दी गई है।