RRB NTPC UG Admit Card OUT: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRBs) ने CEN नंबर 07/2025 के तहत एनटीपीसी अंडरग्रेजुएट (UG) भर्ती के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। बता दें, आरआरबी ने एडवांस्ड सिटी इंटीमेशन स्लिप जारी करने के कुछ दिनों बाद एनटीपीसी यूजी हॉल टिकट जारी किए हैं। आरआरबी नॉन-टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरीज (RRB NTPC) परीक्षा के लिए पंजीकरण कराने वाले उम्मीदवार अब ऑफिशियल आरआरबी वेबसाइट्स, यानी rrbapply.gov.in से अपने आरआरबी एनटीपीसी हॉल टिकट चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।
एडमिट कार्ड परीक्षा के लिए बेहद जरूरी दस्तावेज होता है, जिसमें उम्मीदवार को आवंटित परीक्षा केंद्र का पता लिखा होगा। इसे परीक्षा केंद्र में अपने साथ ले जाना बेहद जरूरी होता है। इसके बिना परीक्षा देने को नहीं मिलेगी। इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि एडमिट कार्ड जारी होने के बाद तुरंत डाउनलोक कर लें। इसे बाद के लिए नहीं रखना चाहिए।
ऑफिशियल शेड्यूल के अनुसार, आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 1 एग्जाम कई तारीखों पर 7, 8, 9 मई और 13, 14, 16, 17, 18, 19, 20, और 21 जून, 2026 के बीच होने वाले हैं। आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 1 परीक्षा में 100 मल्टीपल-चॉइस सवाल होंगे, जिन्हें तीन सेक्शन में बांटा गया है : जनरल अवेयरनेस (40 सवाल), मैथमेटिक्स (30 सवाल), और जनरल इंटेलिजेंस और रीजनिंग (30 सवाल)। कैंडिडेट्स को एग्जाम पूरा करने के लिए 90 मिनट का समय दिया जाएगा, गलत जवाबों के लिए नेगेटिव मार्किंग होगी।
आरआरबी एनटीपीसी एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के स्टेप्स
आरआरबी एनटीपीसी भर्ती अभियान भारतीय रेलवे की विभिन्न गैर तकनीकी पदों पर स्नातक स्तर की खाली जगहों पर नियुक्ति के लिए चलाया जा रहा है। यह देश के सबसे ज्यादा कॉम्पिटिटिव एग्जाम में से एक है।
अहमदाबाद – www.rrbahmedabad.gov.in
अजमेर – www.rrbajmer.gov.in
बेंगलुरु – www.rrbbnc.gov.in
भोपाल – www.rrbbhopal.gov.in
भुवनेश्वर – www.rrbbbs.gov.in
बिलासपुर – www.rrbbilaspur.gov.in
चंडीगढ़ – www.rrbcdg.gov.in
चेन्नई – www.rrbchennai.gov.in
गुवाहाटी – www.rrbguwahati.gov.in
जम्मू-श्रीनगर – www.rrbjammu.nic.in
कोलकाता – www.rrbkolkata.gov.in
मालदा – www.rrbmalda.gov.in
मुंबई – www.rrbmumbai.gov.in
मुजफ्फरपुर – www.rrbmuzaffpur.gov.in
पटना – www.rrbpatna.gov.in
प्रयागराज – www.rrbald.gov.in
रांची – www.rrbranchi.gov.in
सिकंदराबाद – www.rrbsecunderabad.gov.in
सिलीगुड़ी – www.rrbsiliguri.gov.in
तिरुवनंतपुरम – www.rrbthiruvananthapuram.gov.in
गोरखपुर – www.rrbgkp.gov.in