RRB NTPC UG Exam 2026: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने एनटीपीसी स्नातक (UG) परीक्षा 2026 के लिए परीक्षा शहर पर्ची जारी कर दी है। रेलवे में नौकरी की तैयारी कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए आरआरबी एनटीपीसी यूजी परीक्षा सरकारी नौकरी का बड़ा मौका होती है। बोर्ड ने 18 जून 2026 को होने वाली परीक्षा के लिए सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी कर दी है। इस परीक्षा के लिए पंजीकरण कराने वाले उम्मीदवार अपना परीक्षा शहर पर्ची आधिकारिक वेबसाइट rrb.digialm.com और संबंधित क्षेत्रीय आरआरबी पोर्टल से डाउनलोड कर सकते हैं। इस दिन जिन उम्मीदवारों की परीक्षा है, वे परीक्षा शहर के साथ-साथ शिफ्ट की जानकारी ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। अपनी सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए उन्हें रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि की जरूरत होगी।
