JSSC Jail Warder Recruitment 2026: झारखंड में सरकारी नौकरी की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए यह सुनहरा मौका है। राज्य में 10वीं पास उम्मीदवारों के लिए 1733 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू की गई है। यह भर्ती झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की ओर से जेल वार्डर (कक्षपाल) के पदों पर की जाएगी। आयोग ने इन पदों भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया को एक बार फिर से शुरू कर दिया है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
पहले किसी वजह से फॉर्म भरने से चूक गए अभ्यर्थियों के लिए यह आखिरी और सुनहरा अवसर है। अब अभ्यर्थी 19 जून 2026 तक जेएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।
हाईकोर्ट के निर्देश पर दोबारा शुरू हुई भर्ती प्रक्रिया
झारखंड उच्च न्यायालय के आदेश के बाद आयोग ने जेल वार्डर के पदों पर भर्ती की प्रक्रिया को दोबारा शुरू करने का फैसला किया है। उम्र सीमा और कुछ तकनीकी नियमों के कारण राज्य के कई योग्य अभ्यर्थी इस परीक्षा में शामिल होने से वंचित रह रहे थे।
अभ्यर्थियों के हितों को देखते हुए अदालत ने मामले की सुनवाई की और आयोग को आवेदन का लिंक फिर से एक्टिव करने का साफ निर्देश दिया। कोर्ट के इस फैसले का सीधा फायदा उन हजारों युवाओं को मिलेगा जो ओवरएज आयु सीमा पार होने की कगार पर थे या किसी अन्य नियम की वजह से फॉर्म नहीं भर हीं पा रहे थे। अदालत के इस आदेश के बाद जेएसएससी ने तुरंत कार्रवाई करते हुए पोर्टल को दोबारा लाइव कर दिया।
आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार, इन पदों के लिए आवश्यक योग्यताएं इस प्रकार हैं:
शैक्षणिक योग्यता : आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का किसी भी मान्यता प्राप्त शिक्षा बोर्ड से 10वीं (मैट्रिक) या 12वीं (वीं इंटरमीडिएट) पास होना अनिवार्य है।
स्थानीय ज्ञान : आवेदकों को झारखंड की स्थानीय भाषा, रीति-रिवाजों और व जों हां की भौगोलिक संस्कृति का ज्ञान होना चाहिए।
आयु सीमा : न्यूनतम आयु 18 वर्ष है, अधिकतम आयु 25 वर्ष तय की गई है। जबकि अधिकतम आयु सीमा में आरक्षित श्रेणियों (OBC, SC, ST और म यों हिलाओं) ओं को नियमानुसार छूट मिलेगी।
जेएसएससी जेल वार्डर के पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन तीन चरणों में करेगा :
चिकित्सीय परीक्षण और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
जेल वार्डर के पदों पर भर्ती के लिए कैसे करें आवेदन?
इच्छुक और योग्य उम्मीवार जेएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट jssc.nic.in पर आवेदन कर सकते हैं। होमपेज पर दिए गए 'Application Forms' सेक्शन में जाकर जेल वार्डर भर्ती के लिंक को चुनें, अपना नया रजिस्ट्रेशन करें और फीस का भुगतान कर फॉर्म को 21 जून से पहले सबमिट कर दें।