UPSC CSE Prelims Result 2026: जून में ही जारी होगा यूपीएससी सीएसई प्री का रिजल्ट, आधिकारिक वेबसाइट पर रखें नजर

UPSC CSE Prelims Result 2026: यूपीएससी सीएसई 2026 का प्रीलिम्स 24 मई 2026 को पूरे देश में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर आयोजित किया गया था। अलग-अलग मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आयोग जल्द ही अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर सीएसई प्रीलिम्स 2026 का रिजल्ट अनाउंस कर सकता है

अपडेटेड Jun 08, 2026 पर 11:31 AM
यूपीएससी सीएसई 2026 प्री परीक्षा 24 मई को आयोजित की गई थी।

UPSC CSE Prelims Result 2026: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की प्रशासिनक सेवा परीक्षा (CSE) की तैयारी करने वाले परीक्षार्थियों के लिए अहम अपडेट है। यूपीएससी सीएसई 2026 का प्रीलिम्स 24 मई 2026 को पूरे देश में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच आयोजित किया गया था। अलग-अलग मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आयोग जल्द ही अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर सीएसई प्रीलिम्स 2026 का रिजल्ट अनाउंस कर सकता है। एग्जाम देने वाले कैंडिडेट्स बेसब्री से रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। यूपीएससी सीएसई 2026 प्री रिजल्ट 6 जून से 10 जून के बीच जारी होने का कयास लगाया जा रहा है।

परिणाम जारी होने के बाद, कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट्स, upsc.gov.in और upsconline.nic.in के जरिए रिजल्ट चेक कर सकेंगे। यूपीएससी सीएसई प्री एग्जामिनेशन का रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेट में जारी किया जाएगा जिसमें उन कैंडिडेट्स के रोल नंबर होंगे जिन्होंने सिलेक्शन प्रोसेस के अगले स्टेज के लिए क्वालिफाई किया है। जिन कैंडिडेट्स के रोल नंबर रिजल्ट पीडीएफ में होंगे, वे यूपीएससी सीएसई 2026 मुख्य परीक्षा में बैठने के लिए योग्य होंगे, जो 21 अगस्त, 2026 से शुरू होगी।

यूपीएससी प्री रिजल्ट कैसे तैयार किया जाता है?

यूपीएससी प्री रिजल्ट जनरल स्टडीज पेपर I में कैंडिडेट्स की परफॉर्मेंस के आधार पर तैयार किया जाता है। सिविल सर्विसेज एप्टीट्यूड टेस्ट (CSAT) पेपर क्वालिफाइंग होता है और कैंडिडेट्स को पेपर में कम से कम 33% अंक लाने होते हैं। क्वालिफिकेशन के लिए फाइनल कट-ऑफ जनरल स्टडीज पेपर I स्कोर, पदों की संख्या और उम्मीदवारों की ओवरऑल प्रदर्शन का इस्तेमाल करके तय किया जाता है।

यूपीएससी प्रीलिम्स रिजल्ट 2026 कैसे चेक करें

रिजल्ट घोषित होने के बाद, उम्मीदवार रिजल्ट पीडीएफ डाउनलोड करने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं :


  • ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in या upsconline.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर मौजूद "एग्जामिनेशन्स" सेक्शन पर क्लिक करें।
  • "Written Results" टैब खोलें।
  • "UPSC प्रीलिम्स रिजल्ट 2026" के लिंक पर क्लिक करें।
  • PDF फाइल डाउनलोड करें।
  • सर्च फंक्शन (Ctrl + F) का इस्तेमाल करें और अपना रोल नंबर डालें। अगर आपका रोल नंबर लिस्ट में है, तो आप UPSC मेन एग्जाम 2026 के लिए क्वालिफाई कर चुके हैं।

UPSC प्रीलिम्स रिजल्ट 2026 PDF में दी गई डिटेल्स

कैंडिडेट्स रिजल्ट डॉक्यूमेंट में यह जानकारी पा सकते हैं:

  • क्वालिफाई हुए कैंडिडेट्स के रोल नंबर
  • एग्जाम का नाम
  • ऑफिशियल रिजल्ट नोटिफिकेशन
  • सिलेक्शन प्रोसेस के अगले स्टेज के लिए इंस्ट्रक्शन्स
  • यूपीएससी मेन एग्जाम एप्लीकेशन प्रोसेस से जुड़ी जानकारी
  • जरूरी तारीखें और एग्जाम से जुड़े आगे के अपडेट्स

यूपीएससी प्रीलिम्स रिजल्ट के बाद क्या?

जो उम्मीदवार प्री परीक्षा में सफल होंगे, उन्हें यूपीएससी मेन एग्जाम 2026 के लिए जरूरी औपचारिकताएं पूरी करनी होंगी। मुख्य परीक्षा सीएसई का दूसरा चरण है और यह 21 अगस्त, 2026 से शुरू होगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे परिणाम जारी होने, विस्तृत आवेदन फॉर्म और मुख्य परीक्षा शेड्यूल के बारे में ताजा अपडेट्स के लिए नियमित तौर पर ऑफिशियल यूपीएससी वेबसाइट देखते रहें।

 UPSSSC Auditor Assistant Accountant Recruitment 2026: ऑडिटर और असिस्‍टेंट अकाउंटेंट के 1829 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी, जानें भर्ती शुरू होने की तारीख

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।