UPSSSC Auditor Assistant Accountant Recruitment 2026: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने साल 2026 में पूरे साल होने वाली भर्ती परीक्षाओं का कैलेंडर जारी किया था। इसके बाद अब आयोग एक-एक कर भर्तियों का नोटिफिकेशन जारी कर रहा है। यूपीएसएसएससी ने राज्य में ऑडिटर और असिस्टेंट आउंटेंट के पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए 1829 पदों पर भर्ती की जाएगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 14 जुलाई 2026 से आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। इस विशेष भर्ती अभियान के माध्यम से राज्य सरकार के विभिन्न महत्वपूर्ण विभागों में खाली पदों को भरा जाएगा।
आवेदन से जुड़ी जरूरी तारीखें
नोटिफिकेशन की तिथि : 3 जून 2026
आवेदन शुरू होने की तिथि : 14 जुलाई, 2026
आवेदन की अंतिम तिथि : 3 अगस्त 2026
पदों की जानकारी : लेखापरीक्षक के 223 पद
इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 1,829 पदों पर दों योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। ऑडिटर (लेखापरीक्षक) पद के लिए कुल 223 सीटें निकाली गई हैं, जो इस भर्ती का सबसे बड़ा मुख्य हिस्सा हैं। वहीं, असिस्टेंट अकाउंटेंट (सहायक लेखाकार) पद के लिए कुल 1606 सीटें आवंटित की गई हैं।
शैक्षणिक योग्यता :ऑडिटर और सहायक लेखाकार के पदों के लिए उम्मीदवार के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कॉमर्स में स्नातक (B.Com) की डिग्री या अकाउंटेंसी में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा होना अनिवार्य है। साथ ही, अभ्यर्थी के पास कंप्यूटर संचालन का 'ओ' लेवल (O Level) सर्टिफिकेट या उसके समकक्ष मान्यता प्राप्त डिप्लोमा होना चाहिए। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास PET-2025 का स्कारकार्ड होना चाहिए।
पीईटी स्कोर : ऑडिटर और असिस्टेंट अकाउंटेंट भर्ती परीक्षा में शामिल होने के इच्छुक उम्मीदवारों को ध्यान रखना चाहिए कि मुख्य परीक्षा में केवल वही अभ्यर्थी फॉर्म भर सकते हैं, जो आयोग की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET) में शामिल हुए थे और जिनके पास आयोग द्वारा जारी वैलिड स्कोर कार्ड मौजूद है। पीईटी के अंकों के आधार पर ही उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।
आयु सीमा : उम्मीदवारों की न्यूनतम उम्र 21 वर्ष और अधिकतम उम्र 40 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। उत्तर प्रदेश के मूल निवासी आरक्षित वर्गों (SC/ST/OBC) को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में विशेष छूट दी जाएगी।
आवेदन शुल्क मात्र 25 रुपये
आवेदन प्रक्रिया को शुरू करने के लिए सभी श्रेणी के उम्मीदवारों को ऑनलाइन गेटवे के माध्यम से केवल ऑनलाइन प्रोसेसिंग शुल्क का भुगतान करना होगा। सभी वर्गों के अभ्यर्थियों के लिए मात्र 25 रुपये का ऑनलाइन प्रोसेसिंग शुल्क तय किया गया है।