IBPS RBI Grade B admit card 2026: फेज 1 परीक्षा का एडमिट कार्ट हुआ जारी, जानें कैसे और कहां से करना है डाउनलोड

IBPS RBI Grade B admit card 2026: आईबीपीएस ने 13 जून को होने वाली आरबीआई ग्रेड बी फेज 1 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्‍मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं

अपडेटेड Jun 06, 2026 पर 12:45 PM
डीएसआईएम कैडर के लिए परीक्षा 14 जून, 2026 को देश भर के सेंटर्स पर होगा।

IBPS RBI Grade B admit card 2026: इंस्टिट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनेल सिलेक्शन (IBPS) ने फेज I परीक्षा के लिए आरबीआई ग्रेड बी एडमिट कार्ड 2026 जारी कर दिया है। परीक्षा के लिए आवेदन करने परीक्षार्थी ऑफिशियल वेबसाइट www.rbi.org.in से अपनी लॉगिन डिटेल्स का इस्तेमाल करके अपने हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। जनरल कैडर के लिए फेज I एग्जाम 13 जून, 2026 को होगा, जबकि डीईपीआर और डीएसआईएम कैडर के लिए परीक्षा 14 जून, 2026 को देश भर के सेंटर्स पर होगा।

यह भर्ती पैनल ईयर 2026 के लिए ग्रेड ‘बी’ (डायरेक्ट रिक्रूट) में अधिकार‍ियों के लिए की जा रही है। चयन प्रक्रिया में फेज I, फेज II और इंटरव्यू शामिल होगा। उम्‍मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपने एडमिट कार्ड की एक कॉपी डाउनलोड करके रख लें, क्योंकि एग्जाम में बैठने के लिए यह जरूरी है। एडमिट कार्ड सिर्फ ऑनलाइन मोड में उपलब्ध है। बता दें, आरबीआई की ये भर्ती प्रक्रिया विज्ञापन संख्‍या RBISB/BA/01/2026-27 के तहत आयोजित की जा रही है। इसके तहत 60 वैकेंसी के लिए किया जा रहा है।

आरबीआई ग्रेड बी एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड कैसे करें

कैंडिडेट हॉल टिकट डाउनलोड करने के लिए ये स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं:

  • आरबीआई की ऑफिशियल वेबसाइट rbi.org.in पर जाएं।
  • “Opportunities @RBI” सेक्शन में जाएं।
  • “Admission Letters, Other Guidelines and Information Handouts for Direct Recruitment for the Post of Officer in Grade ‘B’ (General & DEPR/DSIM) – Panel Year 2026” के लिंक पर क्लिक करें।
  • “Admission Letters for Grade B DR (General, DEPR & DSIM) – PY 2026” के लिंक को चुनें।
  • अपना रजिस्ट्रेशन नंबर या रोल नंबर, जन्म तिथि या पासवर्ड डालें।
  • RBI ग्रेड B एडमिट कार्ड 2026 स्क्रीन पर आ जाएगा।
  • इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंटआउट ले लें।


UP Excise Constable Recruitment 2026: यूपी में 12वीं पास के लिए एक्‍साइज कांस्‍टेबल के बंपर पदों पर भर्ती का मौका, 63,000 रुपये तक मिलेगी सैलरी

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।