UP Excise Constable Recruitment 2026: यूपी में 12वीं पास के लिए एक्‍साइज कांस्‍टेबल के बंपर पदों पर भर्ती का मौका, 63,000 रुपये तक मिलेगी सैलरी

UP Excise Constable Recruitment 2026: उत्‍तर प्रदेश में एक्‍साइज कांस्‍टेबल के 722 पदों पर भर्ती शुरू हो गई है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत 12वीं पास उम्‍मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं। इच्‍छुक और योग्‍य उम्‍मीदवार आयोग की आधिकार‍िक वेबसाइट पर आवेदन कर सकते हैं

अपडेटेड Jun 06, 2026 पर 7:30 AM
इच्‍छुक और योग्‍य उम्‍मीदवार 24 जून 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।

UP Excise Constable Recruitment 2026: उत्‍तर प्रदेश के युवाओं के लिए आबकारी विभाब में सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। उत्‍तर प्रदेश अधीनस्‍थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने एक्‍साइज कांस्‍टेबल के 722 पदों पर सीधी भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू की है। इन पदों पर भर्ती के लिए 12वीं पास उम्‍मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं। आबकारी विभाग में एक्‍साइज कांस्‍टेबल के पदों पर भर्ती के इच्‍छुक युवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं। इच्‍छुक और योग्‍य उम्‍मीदवार 24 जून 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन फॉर्म में सुधार और संशोधन 01 जुलाई 2026 तक किया जा सकता है। खास बात ये है कि इस भर्ती में केवल आयोग द्वारा आयोजित प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET) में शामिल हो चुके और वैलिड स्कोरकार्ड धारक उम्‍मीदवार ही हिस्‍सा ले सकते हैं। शॉर्टलिस्टिंग पीईटी के अंकों के आधार पर ही की जाएगी।

चयनित उम्‍मीदवारों को मिलेगा 63,200 रुपये वेतन

आबकारी सिपाही के पदों पर चयनित उम्मीदवारों को राज्‍य सरकार के नियमों के अनुसार वेतनमान मैट्रिक्स लेवल-3 के तहत 19,900 रुपये से लेकर 63,200 रुपये प्रति माह तक वेतन मिलेगा। इसके अलावा कर्मचारियों को नियमानुसार अन्य भत्ते और सुविधाएं भी दी जाएंगी।

कौन कर सकता है अप्लाई?

शैक्षणिक योग्यता : उम्मीदवार का किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से इंटरमीडिएट (12वीं कवीं क्षा) या इसके समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। साथ ही, उम्‍मीदवारों के पास पीईटी का वैलिड स्‍कोरकार्ड होना चाह‍िए।

आयु सीमा : आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणियों (ओयों बीसी, एससी, एसटी) के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में विशेष छूट दी जाएगी।


आवेदन कैसे करें?

योग्य और इच्छुक उम्मीदवार यूपीएसएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन फॉर्म कर सकते हैं। ये है आवेदन करने का तरीका :

  • आयोग की वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर 'Live Advertisements' सेक्शन में आबकारी सिपाही भर्ती के लिंक पर क्लिक करें।
  • अपने पीईटी (PET) रजिस्ट्रेशन नंबर से लॉगिन करें और फॉर्म में मांगी गई सभी जरूरी जानकारियां ध्यानपूर्वक भरें।
  • फोटो, सिग्नेचर अपलोड करें और निर्धारित आवेदन शुल्क अदा कर फॉर्म फाइनल सबमिट करें।
  • अंत में फॉर्म का एक प्रिंटआउट जरूर अपने पास रख लें।

छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे आखिरी तारीख का इंतजार किए बिना समय पर अपना फॉर्म भर लें, ताकि अंतिम दिनों में वेबसाइट पर सर्वर डाउन होने जैसी समस्या का सामना न करना पड़े।

UP Police Constable Admit Card 2026: कांस्‍टेबल भर्ती परीक्षा का हॉल टिकट आधिकारिक वेबसाइट से करें डाउनलोड, 32,000 से ज्‍यादा पदों पर होनी है भर्ती

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।