RRC NCR Recruitment 2026: आरआरसी प्रयागराज में 1835 पदों पर 10वीं कर सकते हैं आवेदन, जानें लास्ट डेट और चयन प्रक्रिया

RRC NCR Recruitment 2026: आरआरसी प्रयागराज में एप्रेंटिस के 1835 पदों भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। खास बात ये है कि इस भर्ती प्रक्रिया में 10वीं पास उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं। आइए जानें इन पदों पर भर्ती के लिए क्या है आवेदन की लास्ट डेट और चयन प्रक्रिया

अपडेटेड Jul 12, 2026 पर 7:30 AM
योग्य उम्मीदवार 8 जुलाई से 7 अगस्त तक आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

RRC NCR Recruitment 2026: रेलवे को देश की लाइफलाइन कहा जाता है। अगर आप भी देश की लाइफलाइन से जुड़ने का सपना देख रहे हैं तो ये खबर आपके लिए है। रेलवे रिक्रूटमेंट सेल (RRC), नॉर्थ सेंट्रल रेलवे (NCR) ने ट्रेनिंग वर्ष 2026-27 के लिए 1,853 अप्रेंटिस की भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। योग्य उम्मीदवार 8 जुलाई से 7 अगस्त तक आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

इस भर्ती के जरिए एनसीआर के तहत अलग-अलग डिवीजन और वर्कशॉप में अप्रेंटिसशिप की भर्ती की जाएगी। यह भर्ती अप्रेंटिस एक्ट, 1961 के तहत की जा रही है। खास बात यह है कि इस भर्ती प्रक्रिया 10वीं पास आईटीआई कर चुके युवा आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर चयन बिना लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के शॉर्टलिस्टिंग के आधार पर किया जाएगा।

नॉर्थ सेंट्रल रेलवे अप्रेंटिस भर्ती 2026: जरूरी तारीखें

नोटिफिकेशन जारी : 7 जुलाई

ऑनलाइन एप्लीकेशन शुरू : 8 जुलाई

अप्लाई करने की आखिरी तारीख : 7 अगस्त (रात 11:59 बजे)


योग्यता की शर्तें

शैक्षिक योग्यता : आवेदकों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कम से कम 50% कुल अंकों के साथ 10वीं कक्षा या इसके बराबर पास होना चाहिए। उनके पास एनसीवीटी या एससीवीटी द्वारा जारी संबंधित ट्रेड में आईटीआई सर्टिफिकेट भी होना चाहिए।

उम्र सीमा : कैंडिडेट की उम्र 7 जुलाई को 15 से 24 साल होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के हिसाब से उम्र में छूट मिलेगी।

चयन प्रक्रिया

चयन प्रक्रिया के तहत कोई लिखित परीक्षा या इंटरव्यू नहीं होगा। आरआरसी एनसीआर, 10वीं कक्षा में मिले अंकों के औसत प्रतिशत और आईटीआई क्वालिफिकेशन के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार करेगा। इसमें दोनों को बराबर वेटेज दिया जाएगा।

आवेदन शुल्क

जनरल, OBC और EWS कैटेगरी के कैंडिडेट को 100 रुपये की एप्लीकेशन फीस देनी होगी।

SC, ST, PwBD और महिला कैंडिडेट को एप्लीकेशन फीस देने से छूट है।

नॉर्थ सेंट्रल रेलवे अप्रेंटिस रिक्रूटमेंट 2026 के लिए अप्लाई कैसे करें

  • ऑफिशियल वेबसाइट, आरआरसी प्रयागराज पर जाएं।
  • अपरेंटिस रिक्रूटमेंट 2026 रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
  • रजिस्ट्रेशन प्रोसेस पूरा करें और लॉग इन करें।
  • जरूरी डिटेल्स के साथ ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म भरें।
  • जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
  • अगर लागू हो तो एप्लीकेशन फीस दें।
  • एप्लीकेशन सबमिट करें और आगे के लिए कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड करें।

Indian Army Recruitment 2026: भारतीय सेना में बिना लिखित परीक्षा अधिकारी बनने का मौका, महिला इंजीनियर के लिए निकली भर्ती

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।