Get App

Sarkari Naukri 2025: सरकारी नौकरी की भरमार! इन विभागों में 14,582 पदों पर निकली वैकेंसी, आवेदन करने की लास्ट डेट कल

SSC CGL Vacancy 2025: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने आधिकारिक तौर पर कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल (CGL) परीक्षा 2025 के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दी है। इससे देश भर में ग्रुप B और ग्रुप C सरकारी पदों के लिए इच्छुक हजारों उम्मीदवारों के लिए दरवाजे खुल गए हैं। 14,582 खाली पदों के साथ SSC CGL 2025 भर्ती अभियान अब तक के सबसे बड़े अभियानों में से एक है

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Jul 03, 2025 पर 3:29 PM
Sarkari Naukri 2025: सरकारी नौकरी की भरमार! इन विभागों में 14,582 पदों पर निकली वैकेंसी, आवेदन करने की लास्ट डेट कल
SSC CGL Vacancy 2025: एसएससी सीजीएल भर्ती परीक्षा के जरिए ग्रुप B और ग्रुप C के 14582 पदों पर भर्ती होगी

SSC CGL Vacancy 2025: अगर आप सरकारी नौकरी तलाश कर रहे हैं तो यह खबर आपके लिए हैं। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने आधिकारिक तौर पर कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल (CGL) परीक्षा 2025 के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दी हैइससे देश भर में ग्रुप B और ग्रुप C सरकारी पदों के लिए इच्छुक हजारों उम्मीदवारों के लिए दरवाजे खुल गए हैं। 14,582 खाली पदों के साथ SSC CGL 2025 भर्ती अभियान अब तक के सबसे बड़े अभियानों में से एक है। अगर आपने अभी तक इन भर्ती के लिए फॉर्म नहीं भरा है, तो तुरंत आवेदन कर दें।

कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल परीक्षा, 2025 के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर लिंक देख सकते हैं। यह भर्ती अभियान लगभग 14,582 पदों को भरेगा। आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार, ऑनलाइन भुगतान करने की आखिरी तारीख 4 जुलाई, 2025 है। जबकि ऑपजेक्शन विंडो 9 जुलाई को खुलेगी और 11 जुलाई, 2025 को बंद होगी।

इस भर्ती के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये है। महिला उम्मीदवारों और अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), बेंचमार्क विकलांग व्यक्ति (PwBD) और आरक्षण के लिए पात्र भूतपूर्व सैनिकों (ESM) के उम्मीदवारों को शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है। नोटिफिकेशन के मुताबिक, 4 जुलाई तक इस भर्ती के लिए अप्लाई किया जा सकता है।

ये है प्रमुख तारीख

सब समाचार

+ और भी पढ़ें