Exim Bank Vacancy 2025: अगर आप बैंक में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आपके पास सुनहरा मौका है। इंडिया एग्जिम बैंक में युवाओं के लिए सरकारी पदों पर भारी वैकेंसी निकली है। एक्सपोर्ट-इम्पोर्ट बैंक ऑफ इंडिया (EXIM Bank) ने विभिन्न पदों के लिए भर्ती अभियान की घोषणा की है। आवेदन लिंक एक्टिव होने के बाद पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट eximbankindia.in के माध्यम से अप्लाई कर सकते हैं। आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, एप्लीकेशन विंडो 15 अप्रैल, 2025 तक सक्रिय रहेगी।
चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा के बाद व्यक्तिगत इंटरव्यू शामिल है। भर्ती परीक्षा मई 2025 में आयोजित की जाएगी। इस भर्ती प्रक्रिया का उद्देश्य मैनेजमेंट ट्रेनी (Management Trainee), डिप्टी मैनेजर (Deputy Manager) और चीफ मैनेजर (Chief Manager) जैसे पदों को भरना है।
आधिकारिक वेबसाइट पर कहा गया है, "अंतिम तिथि से पहले ऑनलाइन मोड के माध्यम से शुल्क का भुगतान करने के बाद ही आवेदन प्रक्रिया पूरी मानी जाएगी। आवेदकों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन करने से पहले संबंधित पदों के लिए अपनी योग्यता सत्यापित करें।" अधिसूचना में कहा गया है कि भर्ती के लिए लिखित परीक्षा मई 2025 में होने की संभावना है।
- मैनेजमेंट ट्रेनी (डिजिटल टेक्नोलॉजी) की पदों की संख्या 10 है।
- मैनेजमेंट ट्रेनी (रिसर्च एंड एनालिसिस) की पदों की संख्या 5 है।
- मैनेजमेंट ट्रेनी (राजभाषा) की पदों की संख्या 2 है।
- मैनेजमेंट ट्रेनी (लीगल) पदों की संख्या 5 है।
- डिप्टी मैनेजर– लीगल (ग्रेड/स्केल: जूनियर मैनेजमेंट) पदों की संख्या 4 है।
- डिप्टी मैनेजर (डिप्टी कंप्लायंस अफसर) (ग्रेड/स्केल: जूनियर मैनेजमेंट) के पदों की संख्या 1 है।
- चीफ मैनेजर (कंप्लायंस अफसर) (ग्रेड/स्केल: मिडिल मैनेजमेंट) की पदों की संख्या 1 है।
EXIM बैंक में इन पदों के लिए सैलरी ग्रेड और स्केल के आधार पर भिन्न है। डिप्टी मैनेजर (ग्रेड I) की भूमिका के लिए सैलरी ₹48,480 से ₹85,920 तक है। इसमें विभिन्न चरणों में ₹2,000, ₹2,340 और ₹2,680 की वृद्धि होती है। इस बीच, चीफ मैनेजर (ग्रेड III) को ₹85,920 और ₹1,05,280 के बीच वेतन मिलता है, जिसमें संबंधित स्तरों पर ₹2,680 और ₹2,980 की वृद्धि होती है। बैंक की नीतियों के अनुसार अतिरिक्त भत्ते और लाभ लागू होते हैं।