Get App

सरकारी नौकरी: DDA में 171 इंजीनियर के पदों पर निकली भर्ती, ₹1.12 लाख तक मिलेगी सैलरी

DDA JE Recruitment 2025: दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) ने जूनियर इंजीनियर (JE) भर्ती 2025 के लिए नोटिफिकेशन जारी की है। सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे इंजीनियरिंग के छात्र और डिप्लोमा होल्डर 6 अक्टूबर से इसके लिए आधिकारिक वेबसाइट dda.gov.in पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Oct 01, 2025 पर 9:56 PM
सरकारी नौकरी: DDA में 171 इंजीनियर के पदों पर निकली भर्ती, ₹1.12 लाख तक मिलेगी सैलरी
DDA JE Recruitment 2025: दिल्ली सरकार ने 1.12 लाख रुपये तक की सैलरी वाली 171 इंजीनियर पदों को भरने की घोषणा की है

Delhi DDA JE Recruitment 2025: दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) ने जूनियर इंजीनियर (JE) भर्ती 2025 के लिए आधिकारिक तौर पर नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे इंजीनियरिंग के छात्र और डिप्लोमा होल्डर 6 अक्टूबर से इस जॉब्स के लिए ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैंआवेदन विंडो 5 नवंबर तक खुली रहेगीइच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट dda.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं

इस भर्ती अभियान के तहत कुल 171 खाली पड़े पदों को भरा जाएगा। इनमें जूनियर इंजीनियर (सिविल) के लिए 104 और जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल/मैकेनिकल) के लिए 67 पद शामिल हैं। भर्ती कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) के माध्यम से की जाएगी। एग्जाम दिसंबर 2025 और जनवरी 2026 के बीच आयोजित किया जाएगा।

दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) ने 26 कैटेगरी में 1,732 पदों के लिए आवेदन मांगे हैं। उम्मीदवार 6 अक्टूबर 2025 को सुबह 10 बजे से आधिकारिक वेबसाइट dda.gov.in के माध्यम से अप्लाई कर सकते हैं। कुछ पदों के लिए लेवल 11 का पे मैट्रिक्स है, जिसमें सैलरी 67,700 रुपये से 2,08,700 रुपये के बीच होगी।

भर्ती से जुड़ी बड़ी बातें

सब समाचार

+ और भी पढ़ें