Get App

SBI apprentice recruitment 2026: एसबीआई में आज से 7000 अप्रेंटिस की भर्ती के लिए आवेदन शुरू, जानें क्या है लास्ट डेट और कैसे करें अप्लाई

SBI apprentice recruitment 2026: एसबीआई बैंक ने अलग-अलग यूनिट्स में 7150 एप्रेंटिस पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इसके लिए आज से आवेदन शुरू हो गए हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार बैंक की आधिकारिक वेबसाइट के करियर पेज पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड May 20, 2026 पर 7:30 AM
SBI apprentice recruitment 2026: एसबीआई में आज से 7000 अप्रेंटिस की भर्ती के लिए आवेदन शुरू, जानें क्या है लास्ट डेट और कैसे करें अप्लाई
उम्मीदवार आज से बैंक की आधिकारिक वेबसाइट के अप्रेंटिसशिप पोर्टल पर आवेदन कर सकते हैं।

SBI apprentice recruitment 2026: भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने अप्रेंटिसशिप एक्ट 1961 के तहत अप्रेंटिस की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। यह नोटिस सेंट्रल रिक्रूटमेंट एंड प्रमोशन डिपार्टमेंट, कॉर्पोरेट सेंटर, मुंबई ने जारी किया है। एसबीआई अप्रेंटिस भर्ती 2026 के तहत बैंक की अलग-अलग इकाईयों में 7150 पदों पर भर्ती की जाएगी। इस संबंध में बैंक ने हाल ही में नोटिफिकेशन जारी किया है। इसमें दी गई डिटेल्स के अनुसार, ऑफिशियल अप्रेंटिसशिप पोर्टल्स के जरिए ऑनलाइन एप्लीकेशन विंडो 19 मई 2026 से शुरू होगी।

इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आज यानी 19 मई से बैंक की आधिकारिक वेबसाइट के अप्रेंटिसशिप पोर्टल के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 8 जून 2026 है। यह भर्ती प्रक्रिया एक साल की ट्रेनिंग अवधि के लिए आयोजित की जाती है। इसके लिए जरूरी परीक्षा शेड्यूल बाद में बताया जाएगा। आवेदन सिर्फ ऑनलाइन मोड में स्वीकार किए जाते हैं, जिसमें उम्मीदवारों को पूरे भारत में मौजूद ब्रांचों और रीजनल रिक्रूटमेंट सेंटर्स पर एसबीआई द्वारा जारी इंस्ट्रक्शन्स को फॉलो करना होगा।

भर्ती नोटिफिकेशन में दी गई जानकारी

एसबीआई ने यह नोटिफिकेशन अप्रेंटिसशिप एक्ट 1961 के तहत 7150 अप्रेंटिस की भर्ती के लिए एडवर्टाइजमेंट नंबर CRPD/APPR/2026-27/07 जारी किया है। नोटिफिकेशन में कहा गया है कि अलग-अलग क्षेत्रों में अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग के लिए आवेदन मंगाए जा रहे हैं। यह भर्ती प्रक्रिया मुंबई के कॉर्पोरेट सेंटर में सेंट्रल रिक्रूटमेंट एंड प्रमोशन डिपार्टमेंट अंतर्गत आयोजित की जाएगी।

शैक्षिक योगयता और उम्र सीमा

एसबीआई अप्रेंटिस भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से किसी भी विषय में स्नातक डिग्री होनी चाहिए। इसमें शामिल होने के लिए तय उम्र सीमा 20 से 28 साल है, जिसकी गणना 30 अप्रैल, 2026 के हिसाब से की जाएगी। आरक्षित श्रेणियों के लिए सरकारी नियमों के हिसाब से उम्र में छूट लागू होगी। सभी आवेदकों को एप्लीकेशन जमा करने से पहले ऑफिशियल नोटिफिकेशन में बताई गई पात्रता शर्तों को पूरा करना होगा। उन्हें बताए गए तरीके से एसबीआई पोर्टल के जरिए ऑनलाइन जमा करने से पहले एलिजिबिलिटी की डिटेल्स वेरिफाई कर लेनी चाहिए।

चयन प्रक्रिया और शुल्क

सब समाचार

+ और भी पढ़ें