Get App

SBI CBO Recruitment 2026: एसबीआई में 2050 पदों के लिए शुरू हुए आवेदन, जानें कौन कर सकता है अप्लाई

SBI CBO Recruitment 2026: एसबीआई बैंक में सीबीओ के 2050 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर आवेदन करने की आखिरी तारीख 18 फरवरी है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 29, 2026 पर 11:57 AM
SBI CBO Recruitment 2026: एसबीआई में 2050 पदों के लिए शुरू हुए आवेदन, जानें कौन कर सकता है अप्लाई
बैंक ने सर्कल बेस्ड ऑफिसर के 2050 पदों पर भर्ती की घोषणा की है।

SBI CBO Recruitment 2026: देश का प्रमुख भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ग्रैजुएट युवाओं को सरकार नौकरी करने का सुनहरा मौका पेश कर रहा है। बैंक ने सर्कल बेस्ड ऑफिसर के 2050 पदों पर भर्ती की घोषणा की है। बैंक ने इस संबंध में आधिकारिक नोटिफिकेशन भी जारी किया है। इसके मुताबिक, सीबीओ के 2050 पदों आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट sbi.bank.in पर 18 फरवरी 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों के लिए ग्रैजुएट युवा आवेदन करने के योग्य हैं। हालांकि, इन पदों पर आवेदन के लिए अभ्यर्थियों के पास बैंकिंग क्षेत्र का अनुभव भी होना चाहिए।

पात्रता मानदंड

शैक्षिक योग्यता : सीबीओ के पद पर भर्ती के लिए सिर्फ वे उम्मीदवार ही आवेदन कर सकते हैं, जिनके पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन की डिग्री है। ये डिग्री किसी भी विषय में हो सकती है। मेडिकल इंजीनियरिंग/ इंजीनियरिंग/ सीए कर चुके अभ्यर्थी भी आवेदन के लिए पात्र हैं।

उम्र सीमा : इस पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए आयु सीमा 31 दिसंबर, 2025 तक 21 से 30 साल है। सरकारी नियमों के अनुसार एससी, एसटी और ओबीसी, विकलांग व्यक्तियों को आयु सीमा में छुट दी जाएगी।

क्या है चयन प्रक्रिया

एसबीआई सीबीओ भर्ती प्रक्रिया के तहत सबसे पहले लिखित परीक्षा होगी। लिखित परीक्षा पास करने वाले अभ्यर्थियों को इंटरव्यू और भाषा टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा। इस परीक्षा में सफल उम्मीदवारों का दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल परीक्षण किया जाएगा। इसके बाद चयनित उम्मीदवारों की अंतिम सूची जारी की जाएगी।

आवेदन शुल्क

सब समाचार

+ और भी पढ़ें