SBI FLC Counsellors 2026: एसबीआई में रिटायर बैंक कर्मियों के लिए इन पदों पर भर्ती का मौका, जानें कब है लास्ट डेट और कैसे करें अप्लाई?

SBI FLC Counsellors 2026: एसबीआई रिटायर हो चुके बैंक कर्मियों को फिर से बैंक से जुड़ने का मौका दे रहा है। बैंक ने एफएलसी काउंसलर के पदों पर भर्ती की घोषणा की है। आइए जानें इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कितने पद पर नियुक्ति होगी, लास्ट डेट कब है और आवेदन कैसे करना है

अपडेटेड Feb 18, 2026 पर 7:27 PM
Story continues below Advertisement
इस पद के लिए भी कोई विशेष डिग्री की जरूरत नहीं है।

SBI FLC Counsellors 2026: देश का प्रमुख भारतीय स्टेट बैंक (SBI) रिटायर बैंक कर्मियों को फिर से बैंक से जुड़ने का मौका दे रहा है। अगर आपकी उम्र 60 साल से ऊपर है और आप रिटायरमेंट के बाद घर पर बैठ कर आराम फर्माने के बजाए फिर से ऑफिस और कामकाज से जुड़ना चाहते हैं, तो ये मौका आपके लिए हो सकता है। एसबीआई ने एफएलसी काउंसलर और डायरेक्ट के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इसके लिए बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट sbi.bank.in पर आवेदन कर सकते हैं। खास बात ये है चयन प्रकिया में कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी। इन पदों पर चयन केवल इंटरव्यू और शॉर्टलिस्टिंग के आधार पर किया जाएगा। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत 257 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इसके लिए आवेदन 5 फरवरी से हो रहे हैं और अप्लाई करने की लास्ट डेट 26 फरवरी है। आइए जानें इस भर्ती से जुड़ी सभी जरूरी जानकारी

एसबीआई एफएलसी काउंसलर्स भर्ती जरूरी डिटेल्स

बैंक : स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI)

पद का नाम : एफएलसी काउंसलर्स और एफएलसी डायरेक्टर्स

पदों की संख्या : 257

ऑफिशियल वेबसाइट : sbi.bank.in


आवेदन शुरू होने की तारीख : 5 फरवरी 2026

आवेदन करने की आखिरी तारीख : 26 फरवरी 2026

आयुसीमा : 60 साल से कम और अधिकतम 63 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए

सैलरी : स्केल के मुताबिक

चयन प्रक्रिया : शॉर्टलिस्टिंग, इंटरव्यू (100 अंक), मेरिट लिस्ट

भर्ती का नोटिफिकेशन : SBI Retired Bank Officials Recruitment 2026 Notification

आवेदन करने का लिंक : SBI Retired Bank Officials Vacancy 2026 Apply

योग्यता

एफएलसी काउंसलर्स : सेवानिवृत्त बैंक अधिकारी/आरआरबी स्केल I से लेकर स्केल IV तक। यदि पर्याप्त संख्या में रिटायर्ड कर्मचारी नहीं मिलते हैं, तो एसबीआई के सेवानिवृत्त क्लेरिकल स्टाफ भी इस भर्ती में आवेदन कर सकते हैं। शैक्षणिक योग्यता के तौर पर कोई खास डिग्री नहीं जरूरी है। लेकिन उम्मीदवार को वित्तीय संस्थान की अच्छी जानकारी और स्थानीय भाषा पर अच्छी पकड़ होनी चाहिए।

एफएलसी डायरेक्टर्स : एसबीआई/अन्य पीएसबी/आरआरबी के स्केल-II या उससे ऊपर के सेवानिवृत्त अधिकारी आवेदन के योग्य होंगे। इस पद के लिए भी कोई विशेष डिग्री की जरूरत नहीं है। लेकिन अभ्यर्थी को वित्तीय मामले लोगों को अच्छे से समझाने आने चाहिए। स्थानीय भाषा की अच्छी जानकारी भी जरूरी है। योग्यता से संबंधित ये जानकारी अभ्यर्थी भर्ती के आधिकारिक नोटिफिकेशन में भी देख सकते हैं।

एसबीआई भर्ती में आवेदन कैसे करें?

  • एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट sbi.bank.in पर जाएं।
  • विज्ञापन संख्या CRPD/RS/2025-26/23 के अंतर्गत संबंधित भर्ती में आवेदन करें।
  • Apply Online का लिंक पर क्लिक करें।
  • पहली बार फॉर्म भर रहे हैं, तो पहले रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी करें।
  • अपना मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी और अन्य डिटेल्स भर दें।
  • रजिस्ट्रेशन नंबर के जरिए वेबसाइट पर फिर से लॉगइन करें।
  • एजुकेशनल डिटेल्स, 10 सालों का अनुभव, कैटेगिरी, पता संबंधित सभी जानकारियां भरें।
  • बायोडाटा 1024 kb साइज में, आईडी प्रूफ, जन्मतिथि, फोटोग्राफ, हस्ताक्षर, ईडब्ल्यूएस/जाति प्रमाण पत्र जैसे सर्टिफिकेट्स सही साइज में अपलोड करें।
  • फोटोग्राफ का साइज 20-50 kb और हस्ताक्षर 10-20 kb के अंदर अपलोड होगा।
  • अपनी श्रेणी के मुताबिक आवेदन शुल्क भरें।
  • आवेदन पत्र का फाइनल प्रिंट आउट निकालकर सुरक्षित अपने पास रख लें।

RRB Group D Answer Key 2026 Out: आधिकारिक वेबसाइट पर जारी हुई आरआरबी की आंसर की, जानें पीडीएफ डाउनलोड करने का तरीका

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।