Get App

SBI PO Recruitment: भारतीय स्टेट बैंक हायर कर रहा है 1500 ऑफिसर, निकल न जाए मौका; 8 जुलाई से पहले कर दें अप्लाई

SBI PO Recruitment: वित्त वर्ष 2025-26 में 4,640 अधिकारियों, 19,340 सहायक कर्मचारियों (एसोसिएट्स) और कॉन्ट्रैक्ट पर 1,653 कर्मचारियों की नियुक्ति की गई। SBI के कर्मचारियों की संख्या 2,45,000 से ज्यादा है। घरेलू वर्कफोर्स में महिलाओं की हिस्सेदारी 28.54 प्रतिशत है

Edited By: Ritika Singhअपडेटेड Jul 05, 2026 पर 4:00 PM
SBI PO Recruitment: भारतीय स्टेट बैंक हायर कर रहा है 1500 ऑफिसर, निकल न जाए मौका; 8 जुलाई से पहले कर दें अप्लाई
SBI को उम्मीद है कि पूरी भर्ती प्रक्रिया दिसंबर तक पूरी कर ली जाएगी।

अगर आप भारतीय स्टेट बैंक (SBI) में नौकरी चाह रहे हैं तो सुनहरा मौका है। बैंक इस साल 1,500 प्रोबेशनरी ऑफिसर्स की भर्ती करने वाला है। इस ​हायरिंग को लेकर बैंक ने जून में नोटिफिकेशन जारी किया था। उसके मुताबिक, कुल 1,500 पदों में से 1,446 रेगुलर वैकेंसी हैं, जबकि 54 बैकलॉग वैकेंसी हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 8 जुलाई है और बैंक को उम्मीद है कि पूरी भर्ती प्रक्रिया दिसंबर तक पूरी कर ली जाएगी।

SBI प्रोबेशनरी ऑफिसर बनने के लिए एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया की बात करें तो आवेदन करने वाले का किसी भी विषय में ग्रेजुएट होना जरूरी है। जहां तक उम्र की बात है तो 1 अप्रैल, 2026 तक आवेदन करने वाली की मिनिमम एज 21 साल होनी चाहिए।

पे स्केल

शुरुआती बेसिक पे- 48,480/- (4 एडवांस इंक्रीमेंट के साथ)

सब समाचार

+ और भी पढ़ें