SBI PO Vacancy 2025: अब तक नहीं किया एसबीआई पीओ के लिए आवेदन? लास्ट डेट आज, तुरंत करें रजिस्ट्रेशन

SBI PO Recruitment 2025: एसबीआई प्रोबेशनरी ऑफिसर पद के लिए आवेदन करने की आज 14 जुलाई 2025 आखिरी तारीख है। इसके बाद से किसी भी उम्मीदवार का आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाकर आवेदन फॉर्म भर सकते हैं।

अपडेटेड Jul 14, 2025 पर 3:03 PM
Story continues below Advertisement
उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से किसी भी विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए

SBI PO Recruitment 2025: देश के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक के भर्ती के लिए आवेदन करने का आपके पास आखिरी मौका है। एसबीआई प्रोबेशनरी ऑफिसर पद के लिए आवेदन करने की आज 14 जुलाई 2025 आखिरी तारीख है। इसके बाद से किसी भी उम्मीदवार का आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। अगर आपने अब तक इस पीओ या प्रोबेशनरी ऑफिसर भर्ती 2025 के लिए आवेदन नहीं किया है तो एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाकर आवेदन फॉर्म भर सकते हैं। एसबीआई ने ये भर्ती 521 पदों के लिए निकाली है।

कौन-कौन कर सकता है अप्लाई

उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से किसी भी विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए या केंद्र सरकार द्वारा मान्य कोई समान योग्यता होनी चाहिए। जो उम्मीदवार अपने ग्रेजुएशन के लास्ट ईयर या सेमेस्टर में हैं। वे भी इसके लिए अपना आवेदन कर सकते हैं, लेकिन उन्हें इंटरव्यू के समय यह साबित करना होगा कि उन्होंने 30 सितंबर 2025 या उससे पहले ग्रेजुएशन पूरा कर लिया है। उम्मीदवार की उम्र 1 अप्रैल 2025 को 21 साल से कम और 30 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। यानी, आवेदन के लिए वही उम्मीदवार पात्र हैं जिनका जन्म 2 अप्रैल 1995 से लेकर 1 अप्रैल 2004 के बीच हुआ हो।


इतने पदों पर निकली भर्ती

एसबीआई पीओ वेकैंसी 2025 के तहत कुल 541 पदों पर भर्तियां की जाएंगी। इनमें 203 पद जनरल, 135 ओबीसी, 50 ईडब्ल्यूएस, 37 एससी और 75 एसटी वर्ग के लिए आरक्षित हैं। एप्लिकेशन की शुरुआत 26 जून से शुरू हुई थी और इच्छुक उम्मीदवार 14 जुलाई 2025 तक ऑनलाइन फीस जमा कर आवेदन कर सकते हैं। आज फॉर्म भरने की आखिरी डेट है। उम्मीदवारों का चयन प्रीलिम्स, मेन्स और इंटरव्यू तीन चरणों में के जरिए किया जाएगा। प्रारंभिक परीक्षा जुलाई-अगस्त 2025 में आयोजित की जाएगी।

कैसे करें इसके लिए आवेदन

इन आसान स्टेप की मदद से करें अप्लाई

  • स्टेप 1: सबसे पहले एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाएं।
  • स्टेप 2: होमपेज पर दिए गए 'Current Openings' सेक्शन पर क्लिक करें।
  • स्टेप 3: अब नए पेज पर 'SBI PO 2025 Apply Online' पर क्लिक करें।
  • स्टेप 4: अपना रजिस्ट्रेशन नबंर और जन्मतिथि डाल कर लॉग इन करें।
  • स्टेप 5: लॉगिन करने के बाद अपना एप्लिकेशन फॉर्म को ध्यान से भरें।
  • स्टेप 6: आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म को सबमिट करें।
  • स्टेप 7: भविष्य की जरूरत के लिए इसका प्रिंटआउट अपने पास सुरक्षित रखें।

इतनी होगी आवेदन फीस

सामान्य, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन करते समय ₹750 शुल्क देना होगा, जबकि एससी, एसटी और पीडब्ल्यूबीडी वर्ग के उम्मीदवारों से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।

AIIMS में काम करने का शानदार मौका, CRE के 2,300 से ज्यादा पदों पर निकली वैकेंसी, इस डेट से पहले करें अप्लाई

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।