SBI Recruitment 2026: सार्वजनिक क्षेत्र के देश के प्रमुख बैंक भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। बैंक ने अलग-अलग स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर (SCO) और कॉन्करेंट ऑडिटर के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू की है। इसके तहत 100 ट्रेड फाइनेंस ऑफिसर (TFO) के पद और 821 कॉन्करेंट ऑडिटर की वैकेंसी शामिल हैं। दोनों पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है।
