UP School education recruitment: इन स्कूलों में जल्द की जाएगी 23,000 से ज्यादा शिक्षक पदों पर भर्ती, आधिकारिक पोर्टल पर जल्द जारी होगा भर्ती का नोटिस

UP School education recruitment: यूपी में शिक्षा के क्षेत्र में बंपर पदों पर नौकरी की घोषणा जल्द की जाएगी। माध्यमिक शिक्षा विभाग ने प्रदेश के सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षकों और प्रधानाचार्यों के हजारों रिक्त पदों की जानकारी उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग को भेज दी है।

अपडेटेड May 16, 2026 पर 7:30 AM
Story continues below Advertisement
माध्यमिक शिक्षा विभाग ने आयोग को भेजे पत्र में कुल 23,213 रिक्त पदों का ब्योरा दिया गया है।

UP School education recruitment: शिक्षा के क्षेत्र में सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए यह अहम और बड़ी खबर है। उत्तर प्रदेश में शिक्षा के क्षेत्र में बड़ी भर्ती की घोषणा होने वाली है। राज्य में सरकारी शिक्षक भर्ती का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ा मौका होगा। माध्यमिक शिक्षा विभाग ने प्रदेश के सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षकों और प्रधानाचार्यों के हजारों रिक्त पदों की जानकारी उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) को भेज दी है। बताया जा रहा है कि माध्यमिक शिक्षा विभाग के अपर सचिव ने आयोग को भेजे पत्र में कुल 23,213 रिक्त पदों का ब्योरा दिया गया है।

इससे प्रदेश में जल्द नई भर्ती प्रक्रिया शुरू होने की उम्मीद बढ़ गई है। इनमें प्रधानाचार्य, प्रवक्ता और प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (TGT) के पद शामिल हैं। विभाग की ओर से यह सूचना यूपीईएसएससी को भेजी गई है ताकि भर्ती प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा सके। इन रिक्तियों के बारे में ई-अधियाचन पोर्टल पर सूचना अपडेट करने की प्रक्रिया चल रही है। समझा जा रहा है कि आने वाले दिनों में आयोग इसका आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर सकता है। हालांकि इसे लेकर अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

बता दें, राज्य के युवा पिछले कई वर्षों से शिक्षक भर्ती की तैयारी कर रहे और नई भर्ती का इंतजार कर रहे था। विभाग की ओर से रिक्त पदों का ब्योरा भेजे जाने के बाद अब आवेदन प्रक्रिया जल्द शुरू उम्मीद जगी है।

भर्ती के लिए भेजे गए आंकड़ों के मुताबिक प्रदेश के सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में प्रधानाचार्य के 1502 पद खाली हैं। वहीं प्रधानाध्यापक के 1003 पद रिक्त बताए गए हैं। इसके अलावा प्रवक्ता यानी PGT के 2705 पदों पर भर्ती की तैयारी की जा रही है। सबसे ज्यादा रिक्तियां प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक यानी TGT वर्ग में हैं। विभाग ने टीजीटी के 16,114 पद खाली होने की जानकारी आयोग को भेजी है।

इसके साथ ही सहायक अध्यापक (संस्कृत प्रारंभिक) के 1889 पद भी रिक्त बताए गए हैं। कुल मिलाकर 23 हजार से अधिक पदों पर भर्ती का रास्ता साफ होता दिख रहा है। इससे लंबे समय से भर्ती का इंतजार कर रहे लाखों युवाओं में उत्साह बढ़ गया है।

शिक्षक भर्ती के लिए पात्रता


प्राथमिक शिक्षक (PRT): 12वीं/स्नातक + BTC/D.El.Ed/B.Ed + UPTET/CTET Primary।

टीजीटी (TGT): स्नातक + B.Ed + UPTET/CTET Upper Primary।

पीजीटी (PGT): संबंधित विषय में परास्नातक (Master's) + B.Ed।

भर्ती प्रक्रिया और आयोग

उत्तर प्रदेश में अब शिक्षक भर्ती 'उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग' के माध्यम से की जाएगी, जो टीजीटी, पीजीटी और प्राथमिक स्तर की भर्तियों का आयोजन करेगा।

आवेदन कहां करें

उम्मीदवार नवीनतम रिक्तियों और आधिकारिक घोषणाओं के लिए उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा विभाग की आधिकारिक वेबसाइट या सेवायोजन यूपी पोर्टल (sewayojan.up.nic.in) पर नजर रखें।

Indian Army Agniveer admit card 2026: आज से डाउनलोड करें हॉल टिकट, जानें एडमिट कार्ड जारी होने का पूरा शेड्यूल यहां

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।