SBI Recruitment 2026: एसबीआई में हो रही है मेडिकल ऑफिसर की भर्ती, फॉर्म भरने की लास्ट डेट 14 जुलाई से बढ़कर हुई 21 जुलाई

SBI Recruitment 2026: एसबीआई ने मेडिकल ऑफिसर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों के लिए पहले आवेदन की लास्ट डेट 14 जुलाई थी, जो अब बढ़ कर 21 जुलाई कर दी गई है। आइए जानें

अपडेटेड Jul 18, 2026 पर 7:30 AM
एसबीआई देश के 14 सर्किलों में मौजूद अपनी ब्रांचों में बैंक मेडिकल ऑफिसर की नियुक्ति करेगा।

SBI Recruitment 2026: भारतीय स्टेट बैंक (SBI) देश का सबसे बड़ा सार्वजनिक बैंक माना जाता है। इससे जुड़ने की इच्छा ढेरों युवाओं की होगी, मगर सबको ऐसा मौका नहीं मिल पाता है। लेकिन, अभी मेडिकल क्षेत्र से जुड़े युवाओं के पास इससे जुड़ने का मौका है। एसबीआई ने बैंक मेडिकल ऑफिसर (BMO) के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए है। खास बात यह है कि इन पदों पर भर्ती के लास्ट डेट 14 जुलाई से बढ़ा कर 21 जुलाई कर दी गई है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार एसबीआई बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। एसबीआई इस भर्ती के जरिए देश के 14 सर्किलों में मौजूद अपनी ब्रांचों में बैंक मेडिकल ऑफिसर की नियुक्ति करेगा।

एसबीआई बीएमओ भर्ती 2026: जरूरी जानकारी

बैंक : स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI)

पद : बैंक मेडिकल ऑफिसर (BMO) (मिडल मैनेजमेंट ग्रेड-II)

वैकेंसी : 35

ऑफिशियल वेबसाइट : sbi.bank.in


अप्लाई करने की लास्ट डेट : 21 जुलाई 2026

योग्यता : MMBS+ अनुभव

सैलरी : बेसिक पे ₹64820-₹93960 तक+ डीए, एचआरए, सीसीए, पीएफ, एनपीएस, एलएफसी, मेडिकल फैसिलिटी आदि सुविधाएं

चयन प्रकिया : रिटन टेस्ट , इंटरव्यू, लोकल लैंग्वेज प्रोफिशिएंसी टेस्ट

एसबीआई बीएमओ के लिए योग्यता

शैक्षिक योग्यता : इन पर आवेदन करने वाले अभ्यर्थी के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC)/राज्य मेडिकल काउंसिल से मान्यता प्राप्त कॉलेज से एमबीबीएस डिग्री होनी चाहिए। पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा या पोस्ट ग्रेजुएट एमडी डिग्री/एमएस या समकक्ष योग्यता वाले अभ्यर्थी भी आवेदन कर सकते हैं।

अनुभव : एनएमसी एमबीबीएस के साथ बतौर जनरल प्रैक्टिश्नर कम से कम 5 साल का अनुभव भी होना चाहिए। यह अनुभव इंटर्नशिप की अवधि से अलग होना जरूरी है। अगर पोस्ट ग्रेजुएशन डिग्री है, तो 3 साल का अनुभव मान्य होगा।

उम्र सीमा : 31 मई 2026 को कैंडिडेड की उम्र अधिकतम 35 साल तक होनी चाहिए। ऊपरी उम्र में (ओबीसी नॉन क्रीमी लेयर) को 3 साल, एससी/एसटी को 5 साल, पीडब्ल्यूबीडी को 10-15 साल तक की छूट मिलेगी।

एसबीआई मेडिकल ऑफिसर चयन प्रक्रिया

ऑनलाइन रिटन टेस्ट : रिटन टेस्ट में रीजनिंग, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड, इंग्लिश लैंग्वेज और प्रोफेशनल नॉलेज से 100 सवाल पूछे जाएंगे, जिसमें निगेटिव मार्किंग नहीं होगी। परीक्षा की अवधि 45 मिनट की होगी। यह अगले महीने अगस्त में हो सकती है।

इंटरव्यू : ऑनलाइन रिटन टेस्ट के आधार पर अभ्यर्थियों को अगले स्टेज में इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। यह 100 अंकों का होगा।

लोकल लैंग्वेज प्रोफिशिएंसी टेस्ट (LLPT): आप जिस भी सर्किल से अप्लाई करते हैं, उससे जुड़ी भाषा में आपको लोंकल लैंग्वेज प्रोफिशिएंसी टेस्ट भी क्लियर करना होगा। इसमें फेल अभ्यर्थी नियुक्ति के लिए योग्य नहीं होंगे। अगर अभ्यर्थी ने 10वीं/12वीं में लोकल लैंग्वेज की पढाई की है, तो उन्हें इस टेस्ट से छूट मिलेगी।

एसबीआई मेडिकल भर्ती में कैसे अप्लाई करें?

  • आधिकारिक वेबसाइट sbi.bank.in पर जाएं।
  • करियर सेक्शन में करंट ओपनिंग्स में विज्ञापन संख्या CRPD/SCO/2026-27/03 के टैब पर जाएं।
  • Apply Online के लिंक पर क्लिक करते ही आप ibpsreg.ibps.in पर पहुंच जाएंगे।
  • अगर आप यहां पहले से रजिस्टर्ड हैं, तो सीधे Login for already Registered Candidates पर क्लिक करें। नए उम्मीदवार होने पर Click here for New Registration के लिंक पर जाएं।
  • अपना नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी की जानकारी भरकर सिक्योरिटी डालें और Save&Next करके आगे बढ़ें।
  • रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड के जरिए लॉगइन करें।
  • फॉर्म में आगे की डिटेल्स ध्यान से भरें।
  • अगले चरण में फोटो और हस्ताक्षर सही साइज में स्कैन करने के बाद सही से अपलोड करें।
  • आवेदन शुल्क का भुगतान करें और भर्ती प्रक्रिया पूरी होने तक आवेदन पत्र अपने पास सुरक्षित रख लें।

आवेदन शुल्क

एसबीआई की इस भर्ती प्रक्रिया का हिस्सा बनने के लिए जनरल/ईडब्लयूएस/ओबीसी अभ्यर्थियों को 750 रुपये आवेदन शुल्क जमा करना होगा। वहीं एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी उम्मीदवार निशुल्क फॉर्म भर सकते हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।