SBI SCO Recruitment 2026: देश के सबसे बड़े सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक भारतीय स्टेट बैंक (SBI) में नौकरी के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए ये जरूरी अपडेट है। एसबीआई ने स्पेशलिट काडर अधिकारियों (SCO) की भर्ती की घोषणा की है। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की लास्ट डेट कल यानी 10 जनवरी, 2026 है। बैंक ने हाल ही में कुल 1146 स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर पदों के लिए आवेदन मांगे हैं। ये पद कॉन्ट्रैक्ट बेसिस पर भरे जाएंगे। जो अभ्यर्थी क्षेत्र-वार वैकेंसी की जानकारी चाहते हैं, उन्हें इसके लिए नोटिफिकेशन देखना चाहिए।
वेबसाइट पर अधिक ट्रैफिक होने के कारण फॉर्म भरने में उम्मीदवारों को दिक्कत आ रही थी। अभ्यर्थियों को हुई असुविधा को ध्यान में रखते हुए आवेदन करने की तारीख को अब बढ़ाया गया है। इससे तकनीकि समस्याओं के कारण आवेदन नहीं कर पाने वाले उम्मीदवार अपना फॉर्म भर सकेंगे। अगर आप भी अभी तक फॉर्म नहीं भर पाएं हैं, तो तुरंत भर दें, आखिर तारीख का इंतजार न करें।
कस्टमर रिलेशनशिप एग्जीक्यूटिव : 327
मान्यता प्राप्त संस्थान से ग्रेजुएट डिग्री और MBA (बैंकिंग/फाइनेंस/मार्केटिंग) में कम से कम 60% अंकों के साथ, NISM V-A, XXI-A, CFP/CFA, आदि सर्टिफिकेट वाले उम्मीदवार वीपी वेल्थ (SRM) पद के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदक के पास सेल्स और मार्केटिंग में कम से कम 6 साल का कार्य अनुभव भी होना चाहिए।
एवीची वेल्थ (RM) पद के लिए, ग्रेजुएट डिग्री और बैंकिंग/फाइनेंस/मार्केटिंग में पोस्टग्रेजुएट डिग्री के साथ, NISM V-A, XXI-A, CFP/CFA, आदि सर्टिफिकेट वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। आवेदक के पास सेल्स और मार्केटिंग में कम से कम 3 साल का कार्य अनुभव भी होना चाहिए। कस्टमर रिलेशनशिप एग्जीक्यूटिव पद के लिए, ग्रेजुएट उम्मीदवार आवेदन करने के योग्य हैं।
आयु सीमा : VP वेल्थ (SRM) पद के लिए आयु सीमा 26 से 42 वर्ष है, AVP वेल्थ (RM) के लिए 23 से 35 वर्ष और कस्टमर रिलेशनशिप एग्जीक्यूटिव के लिए 20 से 35 वर्ष है।
उम्मीदवारों का चयन प्राप्त आवेदनों की शॉर्टलिस्टिंग के आधार पर किया जाएगा। इसके बाद चुने गए उम्मीदवारों के साथ पर्सनल/टेलीफोनिक या वीडियो इंटरव्यू और CTC नेगोशिएशन होगा।