Railway Apprentice 2026: बिना लिखित परीक्षा के सदर्न रेलवे में भर्ती का मौका, 4400 से ज्यादा पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू

Railway Apprentice 2026: सदर्न रेलवे ने अप्रेंटिस के 4400 से ज्यादा पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू करने की घोषणा की है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत उम्मीदवारों का चयन बिना लिखित परीक्षा के होगा। इच्छुक और योग्य उम्मदवार सदर्न रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं

अपडेटेड Sep 03, 2026 पर 7:30 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
उम्मीदवार 28 अगस्त 2026 से 27 सितंबर 2026 शाम 5:00 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Railway Apprentice 2026: रेलवे के साथ काम करते हुए अनुभव पाने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए सदर्न रेलवे ने अप्रेंटिस भर्ती की घोषणा की है। दक्षिण रेलवे ने इस भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। खास बात यह कि दक्षिण रेलवे अप्रेंटिस भर्ती के लिए उम्मीदवारों के चयन के लिए कोई लिखित परीक्षा आयोजित नहीं की जाएगी। योग्य उम्मीदवारों का चयन संबंधित ट्रेड में उनकी योग्यता और अनुभव के आधार पर होगा।

इस भर्ती अभियान के तहत कुल 4471 अप्रेंटिस पदों को भरा जाएगा। इसमें 163 पद फ्रेशर उम्मीदवारों के लिए और 4308 पद पूर्व आईटीआई उम्मीदवारों के लिए निर्धारित किए गए हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 28 अगस्त 2026 से 27 सितंबर 2026 शाम 5:00 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती में फिटर, इलेक्ट्रिशियन, वेल्डर, COPA, पेंटर और अन्य संबंधित ट्रेडों में अप्रेंटिसशिप का अवसर दिया जाएगा।

प्रशिक्षण के दौरान चयनित उम्मीदवारों को 8,200 रुपये से 9,600 रुपये प्रति माह तक स्टाइपेंड मिल सकता है। यह युवाओं के लिए दक्षिण रेलवे की विभिन्न कार्यशालाओं में व्यावहारिक प्रशिक्षण प्राप्त करने का अच्छा अवसर है।

दक्षिण रेलवे अप्रेंटिस भर्ती 2026: कौन कर सकता है आवेदन?

शैक्षणिक योग्यता : फ्रेशर कैटेगरी में फिटर, पेंटर और वेल्डर ट्रेड के लिए उम्मीदवार का 10वीं कक्षा में कम से कम 50% अंक होना आवश्यक है। मेडिकल लैबरोटरी टेक्नीशियन (MLT) पद के लिए 12वीं में फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी विषयों के साथ न्यूनतम 50% अंक जरूरी हैं।

पूर्व आईटीआई श्रेणी के उम्मीदवारों के पास 10वीं में कम से कम 50% अंक के साथ संबंधित ट्रेड में NCVT/SCVT मान्यता प्राप्त संस्थान से आईटीआई प्रमाणपत्र होना चाहिए। इंजीनियरिंग ग्रेजुएट्स और डिप्लोमा होल्डर्स इस भर्ती के लिए पात्र नहीं हैं।


आयु सीमा : फ्रेशर श्रेणी के लिए न्यूनतम आयु 15 वर्ष और अधिकतम आयु 22 वर्ष निर्धारित है। वहीं पूर्व आईटीआई और एमएलटी श्रेणी के लिए अधिकतम आयु सीमा 24 वर्ष है। उम्र की गणना 27 सितंबर 2026 के आधार पर की जाएगी। एससी/एसटी, ओबीसी, दिव्यांग और एक्स सर्विसमैन उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट मिलेगी।

दक्षिण रेलवे अप्रेंटिस भर्ती 2026: आवेदन प्रक्रिया और शुल्क

उम्मीदवार दक्षिण रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करते समय व्यक्तिगत, शैक्षणिक और ट्रेड संबंधी जानकारी भरनी होगी तथा फोटो, हस्ताक्षर और आवश्यक प्रमाणपत्र अपलोड करने होंगे। जनरल/UR उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये है, जबकि SC/ST/PwD उम्मीदवारों को शुल्क में छूट दी गई है।

दक्षिण रेलवे अप्रेंटिस भर्ती 2026: चयन प्रक्रिया

इस भर्ती में कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी। उम्मीदवारों का चयन 10वीं, 12वीं और ITI में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार मेरिट लिस्ट से किया जाएगा। इसके बाद डॉक्यूमेंट वेरीफिकेशन होगा और अंतिम चयन मेडिकल फिटनेस के आधार पर किया जाएगा।

Bihar Teacher Recruitment 4.0: 21 सितंबर से शुरू होंगे बिहार टीआरई 4 के लिए आवेदन? सरकार ने बढ़ाए म्यूजिक टीचर के पद

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।