Get App

SSB Constable GD Recruitment 2026: एसएसबी में कॉन्सटेबल जीडी पदों के लिए आवेदन शुरू, जानें पदों की संख्या और विवरण

SSB Constable GD Recruitment 2026: एसएसबी में सरकार नौकरी के लिए आवेदन शुरू हो चुके हैं। कॉन्सटेबल जीडी पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया जा चुका है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इन पदों के लिए ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं। आइए जानें पदों की संख्या और आवेदन की लास्ट डेट

MoneyControl Newsअपडेटेड May 28, 2026 पर 7:30 AM
SSB Constable GD Recruitment 2026: एसएसबी में कॉन्सटेबल जीडी पदों के लिए आवेदन शुरू, जानें पदों की संख्या और विवरण
उम्मीदवार इन पदों के लिए 20 जून, 2026 तक ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं।

SSB Constable GD Recruitment 2026: सशस्त्र सीमा बल (SSB) में कॉन्स्टेबल जीडी के पदों पर भर्ती की जानी है। देश सेवा के साथ सरकारी नौकरी की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए बड़ा और अहम मौका हो सकता है। इसके लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी गई और आवदन की प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार अधिकारिक वेबसाइट पर नोटिफिकेशन देख सकते हैं। उम्मीदवार इन पदों के लिए 20 जून, 2026 तक ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं।

भर्ती का विवरण

एसएसबी में कॉन्स्टेबल जीडी के पदों पर भर्ती ऑफलाइन माध्यम से की जाएगी। चयन प्रक्रिया कई चरणों में पूरी की जाएगी। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 50 पदों पर नियुक्ति की जानी है। पदों का विवरण इस प्रकार है :

सामान्य वर्ग (General): 38 पद

अनुसूचित जाति (SC): 08 पद

अनुसूचित जनजाति (ST): 04 पद

एसएसबी कॉन्स्टेबल जीडी भर्ती 2026 के तहत पद संख्या आरक्षण नीति के अनुसार निर्धारित की गई है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें