Get App

SSB Constable Vacancy 2026: 10वीं पास उम्मीदवारों के लिए अब 4 मई तक है आवेदन का मौका, 827 पदों पर भर्ती के लिए बढ़ी तारीख

SSB Constable Vacancy 2026: एसएसबी कॉन्स्टेबल के पद पर भर्ती के आखिरी तारीख बढ़ा दी गई है। 10वीं पास योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर अब 4 मई 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। आइए जानें इन पदों पर भर्ती के लिए क्या है प्रक्रिया और कौन कर सकता है आवेदन

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 24, 2026 पर 4:38 PM
SSB Constable Vacancy 2026: 10वीं पास उम्मीदवारों के लिए अब 4 मई तक है आवेदन का मौका, 827 पदों पर भर्ती के लिए बढ़ी तारीख
एसएसबी कांस्टेबल के पदों पर आवेदन करने की समय सीमा को बढ़ाकर 4 मई, 2026 कर दिया है।

SSB Constable Vacancy 2026: सरकारी नौकरी की इच्छा रखने वाले 10वीं पास उम्मीदवारों के लिए अहम खबर है। सशस्त्र सीमा बल (SSB) में कांस्टेबल ट्रेड्समैन और ड्राइवर पदों कुल 827 पदों पर आवेदन करने से चूक गए उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। संगठन ने आवेदन करने की समय सीमा को 20 अप्रैल 2026 से बढ़ाकर 4 मई, 2026 कर दिया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ssb.gov.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के तहत चयनित उम्मीवारों को पूरे भारत में नियुक्त किया जाएगा।

एसएसबी कांस्टेबल भर्ती 2026: संक्षिप्त विवरण

एसएसबी कॉन्स्टेबल के 827 पदों पर भर्ती का विस्तृत नोटिफिकेशन 16 मार्च 2026 को जारी किया गया था। भर्ती करने के इच्छुक उम्मीदवार ध्यान रखें आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे।

विवरण जानकारी

संगठन : सशस्त्र सीमा बल (SSB)

पद : कांस्टेबल (ट्रेड्समैन और ड्राइवर)

कुल पद : 827

सब समाचार

+ और भी पढ़ें