Get App

SSC ASO LDCE Notification 2025: एएसओ और एलडीसीई के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी, जानें कब तक कर सकेंगे आवेदन

SSC ASO LDCE Notification 2025: एसएससी ने एएसओ एलडीसीई के पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत 341 पदों पर नियुक्ति की जाएगी

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 28, 2026 पर 7:30 AM
SSC ASO LDCE Notification 2025: एएसओ और एलडीसीई के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी, जानें कब तक कर सकेंगे आवेदन
इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 16 जुलाई, 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

SSC ASO LDCE Notification 2025: स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (SSC) द्वारा की जाने वाले भर्ती परीक्षाओं में हिस्सा लेने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। आयोग ने असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर (ASO)/ असिस्टेंट ग्रेड लिमिटेड डिपार्टमेंटल कॉम्पिटिटिव एग्जामिनेशन (LDCE) 2025 के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती प्रक्रिया का हिस्सा बनने के इच्छुक उम्मीदवार एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर मौजूद नोटिफिकेशन पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन जारी होने के साथ ही आवेदन भी शुरू हो गए हैं।

इस भर्ती प्रक्रिया का मकसद केंद्रीय सचिवालय सेवा (CSS) और विदेश मंत्रालय (MEA) में 341 वैकेंसी भरना है। यह परीक्षा अगस्त 2026 में कंप्यूटर-बेस्ड टेस्ट (ऑनलाइन) मोड में खास तौर पर दिल्ली-एनसीआर के परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 16 जुलाई, 2026 को रात 11 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन प्रक्रिया से जुड़ी अहम तारीखें

इच्छुक उम्मीदवार एसएससी द्वारा तय की गई ये जरूरी तारीखों पर नजर रख सकते हैं :

ऑनलाइन पंजीकरण और आवेदन फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 16 जुलाई, 2026, रात 11 बजे तक है। विभागों के लिए प्रिंटेड आवेदन फॉर्म जमा करने की आखिरी तारीख 23 जुलाई, 2026, शाम 6 बजे तक है। विदेश में पोस्टेड या अंडमान और निकोबार आइलैंड और लक्षद्वीप में सेवा दे रहे उम्मीदवारों के लिए, प्रिंटेड एप्लीकेशन जमा करने की आखिरी तारीख 30 जुलाई, 2026 को शाम 6 बजे तक है।

एसएससी एएसओर/एलडीसीई 2025 के लिए आवेदन कैसे करें

एसएससी एएसओर/एलडीसीई 2025 भर्ती के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं :

सब समाचार

+ और भी पढ़ें