UPPSC PCS 2026 Notification: यूपीपीएससी में 500 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू, आधिकारिक वेबसाइट पर इस तारीख तक करें अप्लाई

UPPSC PCS 2026 Notification: यूपीपीएससी ने पीसीएस अपर और अपर सबॉर्डिनेट के 500 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफकेशन जारी कर दिया है। इसके साथ ही इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन भी शुरू हो चुके हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं

अपडेटेड Jun 27, 2026 पर 7:30 AM
उम्मीदवार आधिकारिक पोर्टल के जरिए 27 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।

UPPSC PCS 2026 Notification: उत्तर प्रदेश में पीसीएस और अपर सबॉर्डिनेट परीक्षा की तैयारियों में लगे युवाओं के लिए यह अहम अपडेट है। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने प्रांतीय सिविल सेवा (PCS) और प्रवर अधीनस्थ सेवा में भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। यूपीपीएससी पीसीएस के पदों पर भर्ती के इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आयोग की ओर से यह नोटिफिकेशन 25 जून 2026 को जारी किया गया था और इसके साथ ही इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन भी शुरू हो गए हैं।

यूपीपीएससी ने राज्य सरकार की सेवाओं में अलग-अलग ग्रुप ए और ग्रुप बी प्रशासनिक पदों पर भर्ती के लिए 25 जून 2026 को यूपीपीएससी पीसीएस 2026 नोटिफिकेशन जारी किया है। इसके तहत उम्मीदवार डिप्टी कलेक्टर, डिप्टी सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस और ब्लॉक डेवलपमेंट ऑफिसर जैसे पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक पोर्टल के जरिए 27 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।

नोटिफिकेशन में दी गई है ये जानकारी

कहां देखें नोटिफिकेशन : आयोग ने पीसीएस परीक्षा 2026 के लिए विस्तृत विज्ञापन अपनी आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जारी किया है, जिसमें एप्लीकेंट्स के लिए भर्ती नियम और इंस्ट्रक्शन हैं।

वैकेंसी की जानकारी : डिप्टी कलेक्टर, डीएसपी और बीडीओ समेत ग्रुप ए और ग्रुप बी पदों के लिए करीब 500 पदों पर भर्ती निकली हैं।

जरूरी तारीखें : नोटिफिकेशन 25 जून 2026 को जारी किया गया था, ऑनलाइन एप्लीकेशन 25 जून 2026 से शुरू होंगे और अप्लाई करने की आखिरी तारीख 27 जुलाई 2026 है।


उम्र सीमा : यूपी सरकार के नियमों के मुताबिक, जनरल और ईडब्लूएस श्रेणी के लिए कैंडिडेट की उम्र 21 से 40 साल के बीच और रिजर्व कैटेगरी के लिए 45 साल तक होनी चाहिए।

शैक्षिक योग्यता : अधिकांश पदों के लिए बैचलर डिग्री जरूरी है, जबकि सब रजिस्ट्रार और स्टैटिस्टिकल ऑफिसर जैसे स्पेशलाइज्ड रोल के लिए संबंधित सब्जेक्ट में लॉ या पोस्टग्रेजुएट डिग्री की जरूरत होती है।

आवेदन प्रक्रिया और फीस : कैंडिडेट को आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) पूरा करना होगा, ऑनलाइन फॉर्म भरना होगा, डॉक्यूमेंट अपलोड करने होंगे और फीस देनी होगी। जनरल और ओबीसी के लिए आवेदन शुल्क 125 रुपये, एससी और एसटी के लिए 65 रुपये और पीडब्लूडी कैंडिडेट के लिए 25 रुपये है।

चयन प्रक्रिया : चयन प्रक्रिया में प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू शामिल हैं। प्रारंभिक परीक्षा में ऑब्जेक्टिव टाइप प्रश्नों पर आधारित होती है। मेन एग्जाम वर्णनात्मक होता है और इंटरव्यू में पर्सनैलिटी और कम्युनिकेशन स्किल्स का आकलन किया जाता है।

कैंडिडेट्स को आखिरी तारीख से पहले आवेदन प्रक्रिया पूरा करने की सलाह दी जाती है। साथ ही, एडमिट कार्ड, परीखा केंद्र की डिटेल्स और भर्ती प्रक्रिया के आगे के चरणों के बारे में अपडेट के लिए नियमित आधिकारिक वेबसाइट देखते रहें। आयोग मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू का शेड्यूल सही समय पर जारी करेगा।

RBI Grade B Result 2026 Out: फेज 1 का स्कोर आधिकारिक वेबसाइट पर घोषित, इसमें सफल उम्मीदवार 25 जुलाई को फेज 2 परीक्षा के लिए करें तैयारी

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।