RBI Grade B Result 2026 Out: देश के केंद्रीय बैंक भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) में नौकरी की इच्छा रखने वाले उन उम्मीदवारों के लिए बड़ा और अहम अपडेट है। आरबीआई ने ग्रेड बी जनरल कैडर अधिकारी भर्ती के तहत फेज 1 परीक्षा आयोजित की थी। इस परीक्षा में शामिल परीक्षार्थी अब आधिकारिक वेबसाइट opportunities.rbi.org.in पर अपना स्कोर चेक कर सकते हैं। बता दें, आरबीआई ने ऑफिसर्स इन ग्रेड 'B' (DR) जनरल कैडर की भर्ती के लिए आरबीआई ग्रेड बी फेज I रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है। रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेट में है, जिसमें फेज II परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए कैंडिडेट्स के रोल नंबर हैं।
आरबीआई ग्रेड बी फेज 1 परीक्षा में सफल उम्मीदवार अब फेज 2 परीक्षा के लिए तैयारी करेंगे। ऑफिशियल नोटिस के अनुसार, ऑफिसर्स इन ग्रेड 'B' (DR) जनरल कैडर के लिए फेज II परीक्षा 25 जुलाई, 2026 को दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। शॉर्टलिस्ट किए गए कैंडिडेट्स को फेज II परीक्षा की सभी शिफ्ट में सभी पेपर देने होंगे।
आरबीआई ग्रेड बी 2026 फेज 1 रिजल्ट कैसे चेक करें?
कैंडिडेट्स आरबीआई ग्रेड बी फेज I रिजल्ट 2026 डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं:
आरबीआई ग्रेड बी फेज II परीक्षा 2026
आरबीआई ग्रेड बी फेज II एग्जाम 25 जुलाई, 2026 को आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा सिर्फ फेज I परीक्षा में शॉर्टलिस्ट किए गए कैंडिडेट्स के लिए होगी। एग्जाम दो शिफ्ट में होगा, और कैंडिडेट्स को सभी शिफ्ट में सभी पेपर देने होंगे। फेज II के एडमिट कार्ड जल्द ही ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे। आरबीआई ने यह भी बताया है कि तारीख, शिफ्ट, सेंटर या वेन्यू बदलने की कोई रिक्वेस्ट नहीं मानी जाएगी। शॉर्टलिस्ट किए गए कैंडिडेट्स को फेज II एडमिट कार्ड और एग्जाम शेड्यूल के बारे में अपडेट के लिए रेगुलर ऑफिशियल वेबसाइट देखते रहना चाहिए।