Get App

SSC Calendar 2026: साल में कब-कब होंगी एसएससी परीक्षा? देखें कैलेंडर, एसएससी ने जारी किया 12 बड़ी भर्तियों का कार्यक्रम

SSC Calendar 2026: एसएससी की भर्तियों के बारे में अभ्यर्थियों को पहले से जानकारी रहे इसके लिए पुरे साल का परीक्षा कैलेंडर जारी कर दिया गया है। एसएससी की यह परीक्षाएं मई 2026 से शुरू होगी और जनवरी से लेकर मार्च, 2027 तक आयोजित कराई जाएगी। जानें बड़ी भर्तियों का कार्यक्रम

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 10, 2026 पर 9:20 AM
SSC Calendar 2026: साल में कब-कब होंगी एसएससी परीक्षा? देखें कैलेंडर, एसएससी ने जारी किया 12 बड़ी भर्तियों का कार्यक्रम
साल 2026-27 में आने वाली सभी भर्तियों का कैलेंडर आयोग ने जारी कर दिया है।

SSC Calendar 2026: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की भर्तियों के घोषित होने के लिए इधर-उधर से पता लगाने की जरूरत नहीं हैं। आयोग ने एसएससी भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ा अपडेट जारी किया है। साल 2026-27 में आने वाली सभी भर्तियों का कैलेंडर आयोग ने जारी कर दिया है। इसके मुताबिक एसएससी की ये भर्ती परीक्षाएं मई 2026 से शुरू होगी और जनवरी से लेकर मार्च, 2027 तक आयोजित कराई जाएंगी। इसमें पूरे साल में आने वाले एसएससी की 12 बड़ी भतियों का ब्योरा उपलब्ध कराया गया है। एसएससी ने अपने नए टेंटेटिव शेड्यूल में एसएससी सीजीएल, सीएचएसएल, जीडी, एमटीएस, जेई इन सभी के नोटिफिकेशन जारी होने और परीक्षा का समय बताया है।

एसएससी भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों की इससे काफी मदद मिलेगी। अब वे एसएससी की ओर से जारी एग्जाम कैलेंडर के अनुसार अपनी तैयारी के लिए एक सुनियोजित रणनीति बना सकेंगे। ये भर्तियां 10वीं, 12वीं पास और स्नातक कर चुके युवाओं के लिए संबंधित आधिकारिक वेबसाइट पर जल्द जारी की जाएंगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों को एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर इन परीक्षाओं के लिए पंजीकरण कराना होगा। आइए जानें एसएससी के कैलेंडर के अनुसार कब किस परीक्षा का नोटिफिकेशन आएगा और परीक्षाएं कब-कब होंगी ?

परीक्षा का नाम टीयर/फेज नोटिफिकेशन की तिथि आवेदन करने की अंतिम तिथि परीक्षा

  • जेएसए और एलडीसी पेपर-1 (सीबीएसई) 16 मार्च, 2026 07 अप्रैल, 2026 मई, 2026
  • एसएसए/यूडीसी पेपर-1 (सीबीएसई) 16 मार्च, 2026 07 अप्रैल, 2026 मई, 2026
  • सब समाचार

    + और भी पढ़ें