RRB ने जारी किया JE, पैरामेडिकल और टेक्नीशियन भर्ती की एग्जाम डेट,जानें कब से शुरू होगी परीक्षा

रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड ने JE, पैरामेडिकल और टेक्नीशियन भर्ती परीक्षाओं की तारीखों का ऐलान कर दिया है। अभ्यर्थी अपनी परीक्षा का पूरा शेड्यूल संबंधित क्षेत्रीय RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं

अपडेटेड Jan 09, 2026 पर 11:21 PM
Story continues below Advertisement
पैरामेडिकल पदों के लिए कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट 10 मार्च से 12 मार्च 2026 के बीच होगा

रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड ने JE, पैरामेडिकल और टेक्नीशियन भर्ती परीक्षाओं की तारीखों का ऐलान कर दिया है। एग्जाम के लिए अप्लाई किए उम्मीदवार काफी समय से एग्जाम डेट की इंतजार कर रहे थे। जिन उम्मीदवारों ने JE/DMS/CMA, पैरामेडिकल या टेक्नीशियन पदों के लिए आवेदन किया है, वे अपनी एग्डाम का पूरा शेड्यूल संबंधित क्षेत्रीय RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं। एग्जाम डेट नोटिस के अनुसार, रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड की ओर से JE/DMS/CMA पदों की परीक्षा 19 और 20 फरवरी के साथ-साथ 3 मार्च 2026 को आयोजित की जाएगी।

वहीं पैरामेडिकल पदों के लिए कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट 10 मार्च से 12 मार्च 2026 के बीच होगा। टेक्नीशियन Gr.I सिग्नल और टेक्नीशियन Gr.III के अलग-अलग पदों की परीक्षा 5 मार्च से 9 मार्च 2026 तक कराई जाएगी। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे अपनी परीक्षा की तारीख और शिफ्ट से जुड़ी जानकारी आधिकारिक वेबसाइट पर जरूर चेक करते रहें।

कब जारी होगा एडमिट कार्ड


SC/ST वर्ग के उम्मीदवार अपनी एग्जाम सिटी और परीक्षा की तारीख की जानकारी के साथ-साथ ट्रैवल अथॉरिटी डाउनलोड करने का लिंक, अपनी तय परीक्षा तिथि से करीब 10 दिन पहले सभी क्षेत्रीय RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकेंगे। यह सुविधा सभी पदों के लिए उपलब्ध होगी। वहीं एडमिट कार्ड (कॉल लेटर) परीक्षा शहर और तारीख वाले लिंक में दी गई परीक्षा तिथि से लगभग 4 दिन पहले जारी किए जाएंगे, जिन्हें उम्मीदवार ऑनलाइन डाउनलोड कर पाएंगे।

अपने साथ फोटो ले जाना जरूरी

उम्मीदवारों को आवेदन फॉर्म में बताए गए अपने मूल फोटो पहचान पत्र के साथ परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा। अगर कोई उम्मीदवार यह जरूरी पहचान पत्र नहीं लाता है, तो उसे परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी। जिन उम्मीदवारों ने आवेदन करते समय आधार से जांच कराई थी, उन्हें परीक्षा केंद्र जाने से पहले यह देख लेना चाहिए कि उनका आधार कार्ड UIDAI के सिस्टम में अनलॉक हो। इससे परीक्षा के दिन रजिस्ट्रेशन और बाकी जरूरी काम बिना किसी परेशानी के आसानी से पूरे हो जाएंगे।

कैसे करें इसके लिए आवेदन

एग्जाम शेड्यूल डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स फॉलो करें

स्टेप 1: सबसे पहले अपनी क्षेत्रीय रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

स्टेप 2: होम पेज पर दिख रहे JE, पैरामेडिकल और टेक्नीशियन परीक्षा तिथियों से जुड़े नोटिस लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3: इसके बाद एक नई PDF फाइल खुलेगी, जिसमें एग्जाम की सभी तारीखें दी होंगी।

स्टेप 4: इसके बाद भविष्य की जरूरत के लिए PDF को डाउनलोड कर लें।

उम्मीदवारों को किसी भी जानकारी के लिए अपनी क्षेत्रीय RRB की आधिकारिक वेबसाइट नियमित रूप से चेक करने की सलाह दी जाती है।

SBI SCO Recruitment 2026: विशेषज्ञ भर्ती की लास्ट डेट कल, जानें कितने पदों पर निकली है भर्ती

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।